पंजाब स्टेट वेटरनरी ऑफिसर्स एसो. के प्रधान बने डा. सर्बजीत सिंह रंधावा
डॉ. कंवर अनूप सिंह कलेर बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
पंजाब स्टेट वेटरनरी आफिसर्स एसोसिएशन की मीटिंग लुधियाना में आयोजित हुई। मीटिंग में प्रधान पद और सीनियर वाइस प्रधान पद के लिए मेंबर्स का चुनाव करने के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। मीटिंग में पूर्व प्रधान डॉ. अशोक कुमार शर्मा के कार्यकाल पूरा होने पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ.सर्बजीत सिंह रंधावा को नया प्रधान चुना गया। वहीं, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर डॉ. कंवर अनूप सिंह कलेर का चुनाव किया गया। नवनियुक्त प्रधान डॉ.सर्बजीत सिंह रंधावा ने मीटिंग को संबोधित किया। पंजाब स्टेट वेटरनरी आफिसर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ.दर्शन खेड़ी ने बताया कि विभिन्न मुद्दों पर इस मीटिंग में चर्चा की गई। सरकार द्वारा दो साल की एक्सटेंशन देने पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद 31 मार्च के बाद राज्य में कई ओहदे खाली होंगे। हाल ही में सरकार द्वारा 117 वेटरनरी डॉक्टर्स की भर्ती की है। लेकिन उन्हें लैटर जारी नहीं हुए हैं। उन्हें जल्द लैटर दिए जाएं ताकि डॉक्टर्स की कमी को पूरा किया जा सके। वेटरनरी हॉस्पिटल्स में नए वेटरनरी अफसरों की भर्ती की जाए। वेटरनरी अफसर या सीनियर वेटरनरी अफसरों की प्रमोशन तुरंत की जाए इससे कि लंबे समय से खाली पड़ी पोस्टें भर सकें। एक्स-रूरल वेटरनरी अफसरों की सिनियोरिटी की जाए। वेटरनरी संस्थानों में दवाइयों की समय पर सप्लाई की जाए। इसके साथ ही अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।