राहुल घर बोल कर गया था आप खाना बनाओ 10 मिनट में आता हूं, फिर आई मौत की खबर...
जालंधर बाइपास स्थित ग्रीनलैंड स्कूल के पास बुधवार रात सड़क पर खड़े ट्रक के बीच कार टकराने के मामले में दो लोगों की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हादसे में मरने वाले नवविवाहित युवक जस्सियां के रहने वाले राहुल की मौत हो गई। राहुल की प|ी मधू उसकी मौत की खबर सुनने के बाद बेसुध थी। वह बार बार राहुल का नाम लेकर उसे एक बार वापस आने की बात कहती रही। मधू के अनुसार उसने राहुल को जाने से रोका भी था। लेकिन वह जल्द आने की बात कहकर चला गया। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार रात घर से जाते हुए राहुल ने घरवालों को रात का खाना बनाने की बात कह 10 मिनट में आने का बोलकर गया था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि अब उसकी मौत का संदेश ही आएगा। हादसे में मरने वाला दूसरा युवक राजू नवविवाहित राहुल का जीजा है। राजू मूल रूप से हिमाचल के मंडी का रहने वाला है। उसके एक तीन साल का बेटा है। राजू की दो बहने हंै, जबकि वह परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं, हादसे में जख्मी अनीश जैन भी घरवालों का इकलौता बेटा है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय राहुल, राजू और नवीन कार की अगली तरफ बैठे थे। जबकि बाकी के चार युवक पिछली सीट पर थे। हादसे में जख्मी अजय, अनीश, चिंटू, नवीन और आशू को होश आ गई है। लेकिन नवीन की रीड की हड्डी में गहरी चोटें आने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने राहुल के पिता हरिंदर कुमार के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी है। वीरवार को राहुल व राजू की लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाशें घरवालों के हवाले की गई। दोपहर बाद सिविल लाइंस स्थित श्मशान घाट में राहुल का संस्कार किया गया। जबकि परिवार की ओर से राजू का संस्कार हिमाचल करने के चलते उसकी लाश को वहां ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में जख्मी नवीन भी राहुल का जीजा है। जबकि आशू राहुल का बड़ा भाई है। चिंटू और अनीश नवीन के दोस्त होने के चलते उसके साथ राहुल की शादी में शामिल होने गए थे।
कार को तोड़ कर जख्मियों
को निकाला गया बाहर
प्रत्यादर्शियों के मुताबिक कार की टक्कर इतनी भयानक थी कि स्टेयरिंग टूटकर पीछे जा गिरा। जबकि कार के कई पुर्जे दूर दूर तक बिखरे हुए थे। जबकि कार आधी से ज्यादा अंदर धस चूकी थी। लोगों द्वारा कार को तोड़कर जख्मियों को बाहर निकाल गया। चश्मदीदों के मुताबिक किसी का सिर फटा हुआ था तो किसी की टांगे व बाजू पर कट लगे हुए थे। सभी खून से लथपथ थे।
ट्रक वाले की गलती नहीं आई सामने
कार खड़े ट्रक में पीछे से टकराई थी। जिसके चलते ट्रक वाले की लापरवाही सामने नहीं आई है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। बाकी मामले की जांच जारी है। -इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह, थाना सलेम टाबरी।
सवा घंटा राहगीर मांगता रहा मदद, पुलिस बोली, फिल्लौर से आएगी एंबुलेंस
जानकारी देते हुए राहगीर सुरजीत कुमार ने बताया कि वह हादसे से 10 मिनट वहां से निकल रहा था, तो एक्सिडेंट देख रुक गया। उसने राहगीरों की मदद से जख्मियों को बाहर निकाला। साथ में एम्बुलेंस और पुलिस को फोन करता रहा। वहां खड़े ओर लोग भी फोन करते रहे। सुरजीत अनुसार जब एम्बुलेंस न आई तो वह खुद ढूंढते हुए जालंधर बाइपास चौक पहुंचे। वहां पीसीआर की गाड़ी खड़ी थी। उन्हें हादसे का बताया तो वह बोले कि एम्बुलेंस फिल्लौर से आएगी, क्योंकि वह फगवाड़े के लिए है। लेकिन फिर भी हम मंगवा देते हैं। उन्होंने सहायता न की तो सुरजीत थाना सलेम टाबरी पहुंचा। वहां पर मुलाजिम बोले कि हमें पहले भी कॉल आई थी, हम जल्दी इंतजाम करते हैं। लेकिन वहां भी सहायता न मिली तो सुरजीत वापस आ गया। इतने में ग्यासपुरा से अनीश के रिश्तेदार कार लेकर पहुंच गए। सुरजीत अनुसार डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस और पुलिस ने मौके पर पहुंची।
जालंधर बाईपास के पास हादसे में जीजा-साले की मौत का मामला
आंसुओं से धुले दुल्हन
के मेहंदी रचे हाथ
जानकारी अनुसार बुधवार सुबह राहुल (23) की शादी थी। शाम को घर पर पार्टी रखी गई थी। राहुल और मधू की शादी का समारोह खत्म होने के बाद वह करीब पांच बजे घर आ गए। घर पर डीजे लगा रखा था। रात करीब साढ़े आठ बजे राहुल अन्य छह लोगों के साथ जल्द आने की बात कहकर चले गए। जिसके बाद हादसा हो गया। अभी मधू के हाथ पर लगी शादी की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि उसके सिर के पति का साथ छूट गया। राहुल पांच-भाई बहन हंै। वह सबसे छोटा था। राहुल एक फैक्ट्री में नौकरी करता था।
जालंधर बाईपास के पास हुए हादसे में जीजा-साले की मौत के बाद विलाप करते परिजन।