‘ज’अक्षर का गैंगस्टर उठाया, जयपाल संग मिल करनी थी कांग्रेसी की हत्या
भास्कर ने पहले ही बता दिया था कि मामले में राहों रोड का ‘ज’ अक्षर वाला गैंगस्टर भी शामिल है।
सोशल मीडिया पर शनिवार को दिन-भर एक व्यक्ति की फोटो घूमती रही जिसमें बताया गया कि व्यक्ति कुलचे बेचता है। जिसे सिविल हॉस्पिटल में जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वो व्यक्ति हॉस्पिटल से फरार हो चुका है। वहीं, एसएमओ सिविल हॉस्पिटल डॉ. रवि दत्त ने कहा कि एेसी कोई घटना हॉस्पिटल में नहीं हुई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार बग्गा ने भी इस घटना को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में कोई पॉजीटिव केस नहीं है। जितने सस्पेक्टेड केस भी आ रहे हैं सभी नेगेटिव हैं।
एक दिन में लुढ़का 9.7 डिग्री अधिकतम पारा
लुधियाना| इस साल मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भी पूरे दिन कभी तेज कभी हल्की बारिश होती रही। बारिश की झड़ी ने जहां तापमान में भी गिरावट कर दी। वहीं, बारिश ने पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। मार्च के 15 दिनों में हुई बारिश नॉर्मल से दोगुनी ज्यादा है। मार्च में अब तक सबसे ज्यादा बारिश 2015 में दर्ज की गई थी। 2018 व 2019 में नॉर्मल से भी काफी कम बारिश दर्ज की गई थी। इस साल अब तक 47.2 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं, नॉर्मल बारिश 23.2 एमएम है। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.8 दर्ज किया गया। बारिश के चलते एक दिन में तापमान 9.7 डिग्री लुढ़क गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा। रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, तापमान में भी इजाफा हो सकता है। अगले 3-4 दिन भी मौसम साफ रहेगा।
बस्ती जोधेवाल चौक स्थित दरगाह को हटाया
लुधियाना| शनिवार देर रात कारीब 12.00 बजे बस्ती जोधेवाल थाने के बाहर अचानक से 15-20 थानों की पुलिस एकत्र हो गई। इसके बाद सात एसीपी, दो एडीसीपी की अगुवाई में बस्ती जोधेवाल चौक स्थित दरगाह को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी और कुछ देर में ही हटा दिया गया। दरअसल दरगाह की वजह से हाईवे पर यातायात बाधित हो रहा था। इसके चलते ये कदम उठाया गया। ऐहतिहात के तौर पर दोनों ओर की सड़कों को रात 12.30 बजे के करीब बंद कर दिया गया था। सिर्फ पुल से ट्रैफिक को आने जाने दिया गया। देर रात तक पुलिस ने मलबा हटा कर सड़क बनानी भी शुरू कर दी।
-फोटो: कंवलदीप डंग
5 सालों में मार्च में हुई बारिश
साल बारिश
2016 21.2 एमएम
2017 26.9 एमएम
2018 2 एमएम
2019 8 एमएम
2020 47.2 एमएम
शेरपुर और साहनेवाल में मिले पॉजिटिव केस की खबर अफवाह
वायरल: शेरपुर और साहनेवाल में पॉजिटिव केस आने की खबर की क्लिपिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
सच: इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ.राजेश बग्गा पुष्टि कर चुके हैं कि लुधियाना में अब तक कोई पॉजीटिव केस नहीं आया है।
वायरल: तापमान जैसे ही 25-26 डिग्री पर होगा तो ये वायरस खत्म हो जाएगा।
सच: अरोड़ा न्यूरो सेंटर के इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. गौरव सचदेवा ने बताया कि अभी इस तरह की कोई स्टडी नहीं हुई है जिसमें ये साबित होता हो कि ज्यादा ठंड या तापमान के बढ़ने में खत्म हो जाएगा या बढ़ेगा।
वायरल: मास्क पहनने से वायरस से बचा जा सकता है। बचने के लिए हर किसी को मास्क से मुंह ढकना चाहिए।
सच: ये वायरस हवा में नहीं फैलता, बल्कि इंसान से इंसान को हो रहा है। एेसे में मास्क सिर्फ उन्हीं को पहनना चाहिए जो फ्लू से पीड़ित हैं। फ्लू वाले व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं या मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए जरुरी है। हर किसी को मास्क पहनने की ज़रुरत नहीं है। मास्क भी सिर्फ थ्री लेयर वाला पहनें, एन95 वाला मास्क इसके लिए नहीं है। घर पर कपड़े की तीन लेयर बना कर मास्क तैयार कर सकते हैं।
वायरल: सिर्फ अल्कोहल वाले सेनेटाइजर से ही वायरस को होने से रोका जा सकता है।
सच : अल्कोहल वाला सेनेटाइजर हाथ साफ रखने का एक तरीका है। साबुन व पानी से भी बार-बार हाथ अच्छी तरह से धोया जाए, तो भी इनफेक्शन से बचा जा सकता है।
इधर, सरकारी कॉमिक-बुक से अवेयर करने का प्रयास
हेल्थ रिपोर्टर/लुधियाना| नोवल कोरोना वायरस(सीओवीडी-19) से बचाव के लिए और बच्चों को जागरुक करने के लिए सरकारी कॉमिक बुक ‘किड्स,वायु और कोरोना वायरस’ रिलीज की गई है। इसे सेहत व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रिलीज किया गया है। इस कॉमिक को सेहत व परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट www.mohfw.gov.in पर विजिट कर डाउनलोड किया जा सकता है।
2018 में भी की थी मारने की कोशिश
आरोपी दर्शना मेरी सास है। वह दाई का काम करती है। मेरे दो बच्चे एक बेटा पीयूष(10) और बेटी रोजल(2) है। सास चाहती थी कि मेरा दूसरा बच्चा भी बेटा ही हो। 2018 में मेरी सास ने रोजल को मारने की कोशिश की थी।
- जैसा बच्ची की मां संगीता ने बताया।
ये है मामला
17 फरवरी को गिल रोड पर आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी से कार सवारों ने 30 किलो सोना लूट लिया था। जिसके बाद 7 मार्च को फिरोजपुर में रेड कर उठाए तीन दर्जन संदिग्ध लोगों से मिली सूचना के आधार पर चंडीगढ़ से गैंगस्टर गगन को काबू किया।
गगनदीप से सवा 4 घंटे तक पूछताछ
उक्त मामले ओक्कू टीम आॅप्रेशन को लीड कर रही है, लिहाजा लुधियाना पुलिस कहीं न कहीं बैकफुट पर है। हालांकि जो टिप लुधियाना पुलिस की तरफ से दी जा रही है उसी पर ओक्कू टीम काम कर रही है। जबकि गैंगस्टरों से पूछताछ ओक्कू के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह खुद कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने गगन से करीब सवा 4 घंटे तक पूछताछ की।
कांग्रेस के वर्कर ने पीटा था जयपाल का गुर्गा
सूत्र बताते हैं कि गगनदीप ने पुलिस को बताया सोना लूट से पहले जयपाल अपने साथियों के साथ राहों रोड पर गैंगस्टर के घर रुका था। वहीं पर असलहा भी रखा, वारदात के बाद भी वो उसके पास रूके थे। उक्त वारदात के बाद भेस बदलकर जयपाल दोबारा लुधियाना आया और फिर राहों रोड पर रूका। इस बार मकसद एक कांग्रेसी वर्कर की हत्या करना था। जोकि कुछ दिन पहले ही एक पर्चे में नामजद हुआ था। उक्त कांग्रेसी ने जयपाल के गुर्गे को पीटा था, क्योंकि गुर्गे ने वर्कर की मुखबरी जयपाल से की थी, कि वो जब आता है, कब जाता है और उसका घर कहां है? उसके लिए वो काफी भारी मात्रा में असलाह भी अपने साथ लेकर आया था। लेकिन पुलिस की मूवमेंट की वजह और कांग्रेसी वर्कर के अंडरग्राउंड होने की वजह से जयपाल का प्लान फेल हो गया।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लुधियाना की रैंक 48 हुई
लुधियाना| स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत देशभर के सौ शहरों की रैंकिंग में लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की रेंकिंग खिसककर 48वें पायदान पर पहुंच गई है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के काम अभी तक पूरे नही हो पाए हैं। वहीं पेन सिटी के तहत भी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के टेंडर ही नहीं लगे हैं। इसे लेकर स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड के सीईआे संयम अग्रवाल ने माना कि ताजा रैंकिंग में लुधियाना का स्थान 48वां ही रहा है।
युवक की हुई मौत नशे की ओवरडोज की आशंका
लुधियाना| हैबोवाल स्थित न्यू माया नगर इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी जगतपुरी की पुलिस ने मृतक सन्नी अरोड़ा(28) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पहले वो नशा करता था, लेकिन अब उसने छोड़ दिया था।
रात करीब 12.00 बजे
रात 12:45 बजे
रात 02:00 बजे
ऑपरेशन मिड नाइट
ऑपरेशन मिड नाइट
यातायात बाधित होने पर उठाया कदम
पांच सालों में इस बार मार्च में सबसे ज्यादा 47.2 एमएम बारिश
शनिवार को 12 एमएम बारिश
जीएसटी विद आईटीसी और विदाउट आईटीसी, एक नंबर पर नहीं ले सकते दोनों विकल्पपढ़ें पेज 3 पर
महिलाओं के लिए खास खबर
गडवासू की डॉ. गुरजोत मावी को मिला यंग वुमन अवॉर्ड
अफवाह
वायरल : सिविल अस्पताल से कोरोना का पॉजिटिव मरीज फरार
सच : एसएमओ बोले-झूठी है खबर
कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भ्रामक संदेश आग में कर रहे घी का काम, न करें विश्वास, सावधानी : हाथों को अच्छे से धोएं, घर में रखें हाईजीन का ध्यान
हीरो फुटबॉल आई लीग 31 तक स्थगित
बेरहम दादी
2 साल की पोती को बेचने में नाकाम रही, उबलते तेल में हाथ जलाए,काबू
30 किलो सोना लूटकांड
गैंगस्टर जयपाल को पनाह देने वाले राहों रोड निवासी को पुलिस और ओक्कू की टीम ने हिरासत में लिया
क्राइम रिपोर्टर | लुधियाना
30 किलो सोने की लूट के मामले में कुख्यात गैंगस्टर जयपाल भुल्लर को पनाह देने वाले राहों रोड निवासी ‘ज’ अक्षर के नाम वाले गैंगस्टर को शनिवार लुधियाना पुलिस व ओक्कू के कंबाइंड आॅप्रेशन के बाद हिरासत में ले लिया। जिसे लुधियाना की बजाए सीधा चंडीगढ़ ले गए। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। क्योंकि उसका नाम बीते दिनों चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर गगनदीप सिंह जज ने लिया है। हालांकि अधिकारी इसके बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। दैनिक भास्कर ने पहले ही बताया था कि उक्त मामले में राहों रोड के ‘ज’ अक्षर वाले गैंगस्टर की शमूलियत है। फिलहाल पुलिस उक्त मामले की सभी परतें खोलने के बाद उसे सामने लाएगी। सूत्रों के मुताबिक शनिवार की सुबह पुलिस ने राहों रोड पर गैंगस्टर के घर पर रेड की, तब वो सो रहा था। लुधियाना पुलिस के साथ ओक्कू के अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने उसे उठाकर गाड़ी में डाल लिया। जोकि 10 मिनट भी लुधियाना नहीं रूके, उसे लेकर वो चंडीगढ़ इंटेरोगेशन विभाग में ले गए। जहां गगनदीप जज भी पुलिस की कस्टडी में है।
शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। जोकि मार्च की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पहले 6 मार्च को 18.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। 11 मार्च को 10.8 एमएम, 12 मार्च को 5.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
मौसम के बदलाव के चलते पेट के रोगों, फ्लू, चेस्ट इनफेक्शन के केसेस में इजाफा हो रहा है। इन समस्याओं से बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है साफ-सफाई का ख्याल रखना और घर का बना साफ सुथरा खाना ही खाएं। शरीर में पानी की मात्रा को कम न होने दें। - डॉ. गीतिपुरी अरोड़ा, इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट, अोसवाल हॉस्पिटल
लुधियाना| गडवासू के वेटरनरी और एनिमल हसबेंडरी एक्सटेंशन एजुकेशन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गुरजोत कौर मावी को वेटरनरी और एनिमल साइंसेस में यंग वुमन के सम्मान से नवाजा गया। डॉ. मावी को एनिमल जेनेटिक्स एंड ब्रीडिंग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। वीनस इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से चेन्नई में ये अवॉर्ड दिया गया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर से 749 नॉमिनेशन इसके लिए पहुंचे थे। इसमें से विभिन्न कैटेगरी के लिए 107 नॉमिनेशन का चुनाव किया गया।
दूर से करें नमस्ते, आदाब, सत श्री अकाल : कॉमिक के लिए वायु नाम का सुपरहीरो तैयार किया गया है। वायु बच्चों से हाइजीन रखने की बात कहते हुए सात स्टेप्स को फॉलो करने की बात कहता है। इसमें पानी और साबुन लेने, हथेली से हथेली के बाद उंगलियों के बीच सफाई करने, अंगूठों को भी अच्छे से साफ करने, हथेली की पिछली तरफ, कलाइयों को भी रगड़ने अंत में पानी से साफ करने और फिर टावल से पोछने के लिए कहता है। अभिवादन दूर से करने के लिए कहा जाता है। जिसमें दूर से नमस्ते, आदाब, हैलो या सत श्री अकाल करने के लिए कहा गया है।
कोरोना वायरस का असर खेलों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर अब हीरो आई लीग के होने वाले बाकी सभी मैच 31 मार्च तक स्थगित कर दिए गए हैं। यह फैसला ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (फीफा) के निर्देशों पर लिया है। इसकी वजह कोरोना वायरस बताई गई है।
लुधियाना|नूरवाला रोड स्थित पंचशील कॉलोनी में दादी ने दो साल की पोती को बेचने की कोशिश की। लेकिन न बेच पाने पर उसने बच्ची के दोनों हाथ उबलते हुए गर्म तेल में डाल दिए। जिस कारण बच्ची का एक हाथ झुलस गया जबकि दूसरे हाथ पर गर्म तेल की छींटे पड़ी। बच्ची के चीखने पर उसकी मां आ गई जिसने बच्ची का बचाव किया। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने नूरवाला रोड की पंचशील कॉलोनी की संगीता की शिकायत पर दर्शना के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
14 मार्च**
लुधियाना | रविवार, 15 मार्च, 2020**