पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएए, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ लुधियाना में रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीएए, एनआरसी, एनपीआर और दिल्ली हिंसा के विरोध में लुधियाना के ‘शाहीन बाग’ कहे जाने वाले स्थान पर रैली हुई। ‘हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, सारे मेहनतकश भाई-भाई’, ‘फासीवाद मुर्दाबाद’ आदि नारों के साथ लोगों ने मांग की कि सीएए, एनआरसी, एनपीआर रद्द किए जाएं। नागरिकता अधिकारों पर हमले के खिलाफ जनाक्रोश को दबाने के लिए भड़काई जा रही सांप्रदायिक हिंसा बंद हो, दिल्ली हिंसा भड़काने के दोषी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेताओं, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, शाहीन बाग समेत देश भर में आंदोलनों में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज झूठे मामले रद्द हों, गिरफ्तार किए गए लोग, बुद्धिजीवी रिहा किए जाएं और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया समेत विभिन्न स्थानों पर दमन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रैली का आयोजन 14 जनसंगठनों ने किया था और रैली में किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं आदि ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...