जरूरतमंद महिलाओं को राशन सामग्री भेंट
लुधियाना| हाई टेक मीडिया वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से 16वां राशन वितरण समारोह सिविल लाइंस पिंडी दयाल धर्मशाला में प्रधान राजन मेहरा, विकास, रणजीत, अभय सहोता, कर्ण वाली की अगुवाई में कराया गया। भावाधस के राष्ट्रीय निर्देशक अश्वनी सहोता, शिव सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर जरूरतमंद परिवारों की विधवा महिलाओं को मासिक राशन सामग्री भेंट की। अश्वनी सहोता, शिव सोनी ने कहा कि जरूरतमंद और असहायों की मदद करना इंसानियत धर्म और कर्त्तव्य है। बेसहारा लोगों की मदद करने से मन को शांति मिलती है। इस मौके पर महेश, संदीप, गौरव मल्होत्रा, राजेश बख्शी, विक्की, रोहित, विक्रम, सन्नी, रजत, रोमी, सन्नी, लालू, रमन, पवन गोल्डी, अनूप भाटिया, गुरप्रीत सिंह, प्रदीप, अमित शर्मा, केवल कृष्ण, लक्की, राजू, हेमराज, महेंद्र, जनक राज, अजय गुलाटी उपस्थित रहे।