पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 के बाद नहीं होगी रजिस्ट्रेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम की तरफ से शहर में रेहड़ी-फड़ी का कारोबार करने वालों को 15 दिन का नोटिस समय देते हुए ये मांग की है कि वह जल्द से जल्द संबंधित निगम के कार्यालय में जाते हुए रजिस्ट्रेशन करवाएं। इस संबंधी जानकारी देते हुए तहबाजारी शाखा के इंचार्ज और जोनल कमिश्नर नीरज जैन ने बताया कि निगम की तरफ से वेंडिंग जोन के लिए जगह फाइनल कर ली है। ऐसे में उन वेंडिंग जोन में शैड, टॉयलेट्स सेट, पीने वाले पानी का प्रबंध और पार्किंग का प्रबंध किया जाएगा। ऐसे में उन वेंडिंग जोन में रेहड़ी-फड़ी लगाने की परमिशन उन लोगों को होगी, जिनकी तरफ से रजिस्ट्रेशन करवाई होगी। इसलिए निगम की तरफ से 31 मार्च तक का समय देते हुए रेहड़ी-फड़ी वालों से कहा कि ये आखिरी मौका दिया जा रहा है, जो रजिस्ट्रेशन नहीं करवाएगा, उसे रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाने दी जाएगी।

रेहड़ी-फड़ी वालों को 15 दिन का दिया नोटिस

खबरें और भी हैं...