पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिटर्निंग अफसर ने दिया इस्तीफा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वकीलों की हड़ताल खत्म होने के बाद एक बार फिर से जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर माहौल गर्माने लगा है। हालांकि वीरवार को बारिश में भी चल रहे प्रचार के दौरान एकाएक रिटर्निंग अफसर बीके गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दिया तो चर्चाएं शुरू हो गईं। इस तकनीकी संकट को देखते हुए शुक्रवार को जनरल हाउस की मीटिंग बुलाई गई है। ताकि नए रिटर्निंग अफसर की नियुक्ति हो सके। अधिकारिक तौर पर एडवोकेट गोयल ने इस्तीफा देने का कारण निजी समस्या बताया। वहीं सूत्रों का कहना है 25 फरवरी को ये जिम्मेदारी संभालने के बाद उनके अचानक इस्तीफे के पीछे अंदरुनी रस्साकशी है। उधर, इस चुनाव में प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, फाइनेंस सेक्रेटरी, जाॅइंट सेक्रेटरी और छह एग्जीक्यूटिव मेंबरों के पद के लिए तमाम दावेदार मैदान में उतर चुके हैं। बार एसोसिएशन के करीब 3 हजार वकील मतदान में हिस्सा लेंगे। उनको लुभाने के लिए दावेदारों ने आकर्षक होर्डिंग-बैनर लगाने के अलावा चैंबरों में जानकर भी संपर्क तेज कर दिया है।

आज तय हो सकते हैं नए आरओ

जिला बार एसोसिएशन चुनाव

बीके गोयल
खबरें और भी हैं...