पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेवती, सुदर्शन 79.3% अंक लेकर पीयू में फर्स्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नम्या जैन यूनिवर्सिटी में रही सेकेंड

ट्विंकल का पीयू में 10वां स्थान

एमकाॅम सेमेस्टर-3

पीजीडीआईबी सेमेस्टर-1

लुधियाना| एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट की छात्रा ने पंजाब यूनिवर्सिटी के घोषित एमकाॅम सेमेस्टर-3 में नम्या जैन ने 2100 में से 1767 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रियंका चावला और शाइना भाटिया ने 1697 और 1694 अंक लेकर कॉलेज में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डाॅ. धर्म सिंह संधू ने कॉलेज की इन छात्राओं को बधाई देकर उन्हें शिक्षा और जीवन से संबधित ऊंचाइयों तक पहुंचने का आशीर्वाद भी दिया। डिपार्टमेंट की हेड प्रो. सुमन लता गुप्ता ने भी विभाग के प्रोफेसरों के इस उच्च कोटि के मार्गदर्शन की प्रशंसा की।

लुधियाना| श्री आत्म वल्लभ जैन कॉलेज के स्टूडेंट्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एमकॉम तीसरे सेमेस्टर में शानदार प्रदर्शन किया। ट्विंकल ने 82.81% अंक लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में दसवां स्थान और कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। राज नंदिनी ने 77.19% अंक लेकर कॉलेज में दूसरा और हरसिमरन सिंह ने 76.14% अंक ले कर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया। स्टूडेंट्स ने सफलता का श्रेय अपने टीचर्स और अभिभावकों को दिया। काॅलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान अशोक जैन, जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र जैन, एडमिन सेक्रेटरी अविनाश जैन, कोऑर्डिनेटर एचआर सैनी और प्रिंसिपल प्रोफेसर ऋषिकेश ने इस शानदार उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी।

लुधियाना| कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंटरनेशनल बिजनेस (पीजीडीआईबी) सेमेस्टर-1 के स्टूडेंट्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से घोषित सेमेस्टर परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज की शान बढ़ाई। पीजीडीआईबी के छात्र रेवती और सुदर्शन रतूड़ी ने 476/600 (79.33 फीसदी) अंक लेकर यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया। सोहिनीप्रीत कौर ने 475/600 (79.16 फीसदी) अंकों के साथ यूनिवर्सिटी में दूसरा, सिमरन 467/600 (77.83 फीसदी) अंक लेकर यूनिवर्सिटी में तीसरे स्थान पर रही।
खबरें और भी हैं...