पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जगराओं में सवारियों ने लूटी कार, अज्ञात बदमाशों पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुद्वारा नानकसर कलेरा अौर भोरा साहिब के पास कार सवारियों ने ही कार लूट ली। घटना की सूचना पर डीएसपी गुरदीप सिंह मौके पर पहुंचे। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज हीरा सिंह ने बताया कि फरीदाबाद के रहने वाले शिव बहादुर पुत्र शान बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह कार ड्राइवर का काम करता था। उसने 2016 मॉडल हुंडई कंपनी कार दो लाख में खरीदी थी। अभी उसने कार भी अपने नाम पर नहीं करवाई थी। पीड़ित ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे दो लोगों ने कश्मीरी गेट बस स्टैंड से उसे मोगा के लिए 9 हजार रुपए में कार बुक कराया। इसके बाद वह सीधे दिल्ली से मोगा रवाना हो गए। रास्ते में एक जगह पर उन्होंने रोटी और चाय आदि पीने के बाद वह सीधे जगराओं पहुंचे। जब वह गुरुद्वारा नानकसर के पास पहुंचे तो एक वरना कार में सवार दो लोगों ने अपनी कार उसकी कार के आगे लगा कर रोक ली। इस दौरान दो युवक उसकी ओर आए और उसे कार से बाहर निकल कर हाथापाई की। तभी उसकी कार में बैठे नौजवान ने कार की चाबी निकाल कर बदमाशों को थमा दी। चारों लोग कार लेकर मोगा की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लूटेरे जिस गाड़ी में आए थे, उसपर नंबर भी नहीं था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...