पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आर्य कॉलेज के रितांशु का यूनिवर्सिटी में 8वां स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। आर्य काॅलेज ने एमकाॅम समेस्टर-1 के पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ घोषित परिणामों मेें शानदार प्रदर्शन किया। एमकाॅम सेमेस्टर 1 के स्टूडेंट रितांशु ने 84.57 प्रतिशत अंकों के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी में आठवां और कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। सायरा 81.43 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में दूसरे और प्रीतिका शर्मा 81.14 प्रतिशत अंको के साथ कॉलेज में तीसरे स्थान पर रही। लगभग 15 स्टूडेंट्स ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कॉलेज प्रबन्धकीय समिति की सचिव सतीशा शर्मा और कॉलेज प्रिंसीपल डा. सविता उप्पल ने इस शानदार उपलब्धि पर स्टूडेंट्स को बधाई दी। काॅमर्स विभागाध्यक्ष प्रो. शैलजा आनंद ने भी भविष्य में बेहतर परिणामों के लिए संकल्प लेते हुए स्टूडेंट्स और स्टाफ को बधाई दी।
खबरें और भी हैं...