एमकॉम तीसरे सेमेस्टर में एएस काॅलेज की रीतिका को मिला यूनिवर्सिटी में तीसरा अौर पूजा को मिला चौथा स्थान
पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एमकाम तीसरे सेमेस्टर के परिणाम में एएस कालेज के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में पोजीशन हासिल की हैं, कालेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. राम सिंह गुरना ने बताया कि कालेज की रितिका शर्मा ने 83.80 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए कालेज में पहला तथा पंजाब यूनिवर्सिटी में तीसरा अौर पूजा शर्मा ने 83.66 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए कालेज में दूसरा तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा तनवी मदान ने 80.80 फीसदी अंक लेते हुए कालेज में तीसरा स्थान हासिल किया।