पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले से टूटी सड़कें हुईं और खस्ताहाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को हुई बेमौसमी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं, बारिश के कारण निगम प्रशासन की मुसीबत भी बढ़ा गई। दरअसल शहर के पुराने इलाकों में जिन सड़कों के पैचवर्क पिछले महीने किए गए थे, इस बारिश में उखड़ गए। खासकर सुब्हानी बिल्डिंग से नीमवाला चौक, बूटेशाह मंडी, केसरगंज मंडी, अग्रसेन मार्ग के अलावा शिवपुरी की सड़कों और गलियों का बुरा हाल हो गया। इसे लेकर कांग्रेस के नेता परमिंदर मेहता ने निगम की सत्ता पर काबिज अपनी पार्टी के प्रति रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों-गलियों का पैचवर्क सही तरीके से न होने के कारण निर्माण कार्य के दौरान लोगों ने शिकायतें की थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

केसरगंज मंडी

नीमवाला चौक

भारत चौक पर बस अड्डे से भारत नगर चौक की ओर जाते हिस्से में बड़ा गड्‌ढा पड़ गया। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
खबरें और भी हैं...