पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खन्ना में सो रहे मां-बेटे पर गिरी छत, माछीवाड़ा में गिरे बिजली के खंभे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वीरवार देऱ रात बारिश के बाद हुई गढ़ेमारी ने लोगों में काफी डर का माहौल बना दिया। गढ़ेमारी इतनी तेज हुई कि घरों में सो रहे लोग कांप उठे और जब उन्होंने बाहर आ कर देखा तो सडक़ों व खेतों में 2-2 इंच बर्फ बिछी पड़ी थी। सुबह होने तक यह बर्फ के टुकड़े कई स्थानों पर नहीं पिघले थे। देर रात तूफान के कारण खन्ना के गांव कोटला अजनेर में सीमेंट की छत मां बेटे पर गिर गई। गनीमत रही मां बेटे की जान बच गई। हादसे में मां के सिर पर गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार करमजीत कौर 30 प|ी सुखदीप सिंह अपने आठ वर्षीय बेटे मनजोत सिंह के साथ सो रही थी। रात साढ़े 12 बजे सीमेंट की चादरें टूटकर उनपर आ गिरी। महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। माछीवाड़ा इलाके में तूफान और बारिश कारण कई स्थानों पर गरीबों के मकान व बिजली वाले खंबे भी गिर गए। माछीवाड़ा से रोपड़ रोड पर स्थित कई स्थानों पर बिजली बोर्ड के खंभेे, ट्रांसफार्मर को नुकसान होने के चलते बिजली स्पलाई रात से ठप है। जबकि शेरपुर बेट और फतेहगढ़ बेट में गरीब परिवारों के 2 मकान भी गिरे। वहीं, रोपड़ पर रोड पर स्थित रविदास नगर में एक दीवार गिर गई। रात का समय होने के कारण कोई भी जानी नुकसान होने से बचाव हो गया जबकि दीवार टूटने के कारण व मलबा गिरने से दोनों परिवारों का आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है।

सड़कों और खेतों में सुबह तक 2-2 इंच बर्फ बिछी िदखी।

वीरवार देर रात ओले और आंधी से आफत, कई जगह नुकसान
खबरें और भी हैं...