श्रीमद् भागवत कथा में साक्षी गोपाल का किया स्वागत
लुधियाना| सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास जी कहा कि भगवान शरणागत की रक्षा करते हैं। बस प्राणी को भगवान के प्रति समर्पित होना पड़ता है। साउथ एंड गार्डन में प्रभु जी के भजनों के द्वारा सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और धार्मिक वातावरण आज के छप्पन भोग के अधिकारी सूरज प्रकाश भगवानदास नंदलाल गर्ग और विपिन सिंह रहे। सत्र के बाद सभी को गुरुजी का प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में 14 मार्च को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और 15 मार्च को होली महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर साक्षी गोपाल जी का स्वागत पंकज गुप्ता, वरुण जैन, मंगत राय सिंघल ने किया।