संगत को गुरबाणी कीर्तन अौर गुरमति विचारों से किया निहाल
लुुुधियाना| सिख धर्म के प्रचार प्रसार हेतु गुरूद्वारा साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह, दुर्गापुरी हैबोवाल कलां में गुरमति समारोह का आयोजन किया गया। गुरूद्वारा दुख निवारण साहिब के हजूरी रागी भाई प्रितपाल सिंह के जत्थे ने संगतों को गुरबाणी कीर्तन व गुरमति विचारों से निहाल किया। गुरूद्वारा साहिब की प्रंबधक कमेटी के महासचिव गुरप्रीत सिंह भिंडर ने रागी जत्थे के सदस्यों का धन्यावाद करते बताया कि 14 मार्च को संक्रांति का पावन दिवस गुरूद्वारा साहिब में संगतों के सहयोग से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब की ओर से रागी जत्थे के सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाई भुपिंदर सिंह, संतोख सिंह सैणी, गुरमुख सिंह, अजायब सिंह, गुरमीत सिंह, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, सुरपाल सिंह कोहली, निर्मल सिंह ढिल्लों, भजन सिंह, एसपीएस खुराना, बलवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, जगरूप सिंह, बलविंदर सिंह, राजकुमार, प्रदीप मल्हौत्रा, विक्रमजीत सिंह, कर्ण, अवतार कौर, गुरमीत कौर, संतोष कौर, चरनजीत कौर, रूपिंदर कौर सहित भारी संख्या में संगत शामिल हुई।