पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेव गर्ल चाइल्ड, पुलवामा हमले, ऋतुओं का बताया महत्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कूल ने माता-पिता को एक चीफ गेस्ट के तौर पर घोषित कर सभी को एक विशेष महत्व और सम्मान दिया। बच्चों की माताओं ने भी समूह नृत्य में शामिल होकर प्रदर्शन किया और दर्शकों को अपने रोमांचक प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध कर दिया। हमारे जीवन में ऋतुओं के महत्व को दर्शाने के लिए छोटे छोटे बच्चों ने बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने पंजाबी नृत्य, पंजाबी संस्कृति की ओर दर्शकों का ध्यान खींचने का प्रयास किया। सेव गर्ल चाइल्ड, पुलवामा हमला थीम आधारित नृत्य प्रदर्शन किया गया।

लुधियाना| बसंत एवेन्यू स्थित न्यू एबीसी मॉन्टेसरी की ओर से इश्मीत सिंह म्यूजिक इंस्टीट्यूट में एनुअल फंक्शन कराया। इसमें लगभग 150 छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर कला का प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल सरबजीत कौर के अथक प्रयासों से समारोह को सफल बनाया गया। इसकी शुरुआत छोटे गीतकारों काशिनी, सुखनाज, दीपांशिका, वान्या, विदांषी के प्रस्तुत प्रार्थना गीतों से हुई। प्री-नर्सरी की छात्राएं अनन्या, धानी, परवान, कृषव ने शानदार सूफी डांस प्रस्तुत किया, जबकि नर्सरी की छात्रा नाइशा, सुरवीन,निमरत, प्रभनूर, रवनीर, गनीव, आरजा, अकुल, शुभरीत, पाखी ने भगवान शिव के जीवन के विभिन्न चरणों को प्रस्तुत किया और दर्शकों को शिव तांडव नृत्य पर आकर्षित किया।
खबरें और भी हैं...