पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Ludhiana News Seeing The Mishap On The Streets 3 Friends Became Rule Followers Club And Became Aware Of Traffic Rules Teaching Poor Children Too

सड़कों पर हादसे देख 3 दोस्त रूल फॉलोअर्स क्लब बना ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर करने लगे, गरीब बच्चों को भी पढ़ा रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सतलुज किनारे स्थित शनि गांव में शनि भक्त शून्य प्रभु महाराज के सानिध्य में शनिदेव पूजन, हवन यज्ञ एवं साप्ताहिक सत्संग सभा का आयोजन हुआ। सत्संग में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शून्य प्रभु महाराज ने कहा कि शनि गांव में प्रवचन करते हुए शून्य प्रभु महाराज ने कहा कि जिंदगी आसान है, परंतु मनुष्य ने यानी हमने इसे उलझा दिया है तथा इसे एक संघर्ष बना दिया है। उद्धारण के लिए एक चिड़िया को घोंसला बनाने में दो-तीन दिन लगते हैं, एक चूहा रात भर में बिल बना लेता है। मगर मनुष्य को घर बनाने में 30 वर्ष लग जाते हैं। या फिर लोन की किश्तें चुकाते-चुकाते वह तीस वर्षों तक पिसता रहता है। फैक्टरी पर लोन, गाड़ी पर लोन, घर पर लोन और बाकी बाजार का उधार, ज्यादा इकट्ठा करने के चक्कर में हमने अपनी जिंदगी नर्क बना ली है। याद रखें, अगर प्रकृति की नजर से देखें तो अच्छे जीवन के लिये बहुत थोड़ी जरूरतें होती हैं। मगर जिस समाज की रचना हमने की है, उसमें रहने के लिए बहुत सी जरूरतें हैं। दसियों जोड़ी कपड़े आदि। याद रखें जो पसंद हो वह खरीदने की बजाए, जिसकी जरूरत हो वह खरीदें। इस दौरान शनि भक्तों ने भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन यज्ञ के पश्चात मुख्य सेवक कर्मजीत सिंह मान एंव शनि भक्तों ने भगवान शनिदेव की आरती की। सत्संग के समापन पर संगत में प्रसाद बांटा गया।

चैत्र मास की संक्रांति पर देवी दवाला मंदिर में करवाया हवन

खन्ना| मंदिर देवी दवाला में चैत्र मास की सक्रांति पर हवन करवाया गया। मंदिर पुजारी पंडित हरिशरण द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ श्री विष्णु नामावली, नवदुर्गा एवं रूद्र सहित अन्यान्य देवी देवताओं के नमित आहूतियां डाली गईं। पूर्णाहूति के बाद बाद माता की आरती की गई। चैत्र मास की महिमा के बारे में बताया गया कि सूर्यदेव मीन राषि में प्रवेश कर गए हैं। इस मास में कई महत्वपूर्ण धार्मिक व आर्थिक पर्व आते हैं जिनमें नवरात्र व श्रीराम नवमी प्रमुख हैं। मंदिर प्रबंधक सोहन लाल सरार्फ ने बताया कि मंदिर में 16 मार्च से 22 मार्च तक श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का आयोजन होगा जिसमें कथावाचक उद्वव जी हरिकथा अमृतपाण करवाएंगे। जिसके लिए कलष यात्रा रविवार को मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी। इस अवसर पर देवकृष्ण ढंड, बिमला भारद्वाज, सविता सूद, मोना, कलावंती, विमल जैन, अजीत कुमार, दयावंती, जसदेव कौर वालिया, चंद्रमणि शर्मा, महेश अग्रवाल, मुरारी, ओमप्रकाष, लछमी, गोपालकृष्ण दाषा, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुलेपुर में निकाली रैली

खन्ना| स्वास्थ विभाग गांव मानूपुर की टीम द्वारा बूलेपुर में करोना वायरस जागरूकता रैली की गई। जिस में विभाग की टीम द्वारा लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया और स्वास्थ विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करने के लिए अपील की। इस अवसर पर सरपंच गुरमीत सिंह, पंच अनवर ख़ान, नवजोत सिंह, शिवराज सिंह, तरलोक सिंह माैजूद थे।

काॅलेज में सेमिनार लगा स्टूडंेट्स को दिए करियर गाइडेंस के टिप्स

दोराहा| गुरु नानक नेशनल कालेज दोराहा में ‘विद्यार्थी सर्वांगीण विकास’ प्रोग्राम के अंतर्गत प्रिंसिपल डा. नरिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कैरियर गाइडेंस और काउंसलिंग ब्यूरो द्वारा कामर्स विभाग के सहयोग से पसार भाषण करवाया गया। जिस में डा. मोहम्मद सलीम, कमला लोहटिया सनातन धर्म कालेज, लुधियाना ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कैरियर गाइडेंस और काउंसलिंग ब्यूरो के इंचार्ज प्रो. रणजीत कौर, प्रो. मालती तिवाड़ी ने बताया कि इन भाषणों का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के उपरांत अपने भविष्य प्रति जागरूक करना है।

रिश्तों में अपनी भावनात्मक स्थिति से मत जुड़ो अन्यथा छूटना मुश्किल होगा : साध्वी मुक्ति र|ा

लुुुधियाना। श्रीमद् आत्म-वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शासन ज्योति परम पूज्य साध्वी सुमति श्री जी म.सा. की सुशिष्या-प्रशिष्याएं पूज्य साध्वी सुमनीषा श्री जी म.सा. आदि ठाणा-3 की पावन निश्रा में जैन उपाश्रय, नज़दीक श्री कल्याण पार्श्वनाथ जैन मंदिर, किचलू नगर में संक्रान्ति महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। पूज्य साध्वी श्री जी म.सा. आदि ठाणा-3 को सकल श्रीसंघ ने गुरुवंदन किया। सुरेश जैन, विनोद जैन, मोहित जैन, सुभाष जैन ने गुरु भक्ति के भजन प्रस्तुत किए। पूज्य साध्वी मुक्ति र|ा श्री जी म.सा. ने फरमाया कि यह मानव जीवन बहुत दुर्लभता से प्राप्त हुआ है। लेकिन इस जीवन की यथार्थता को समझने में हम लगभग असफल से हो रहे हैं। इसके लिए तुमने अपना जीवन जला दिया, वहीं, तुम्हारी चिता जलाएगा। जिसके लिए तुम अपना खून-पसीना बहा रहे हो, वही तुम्हारी अस्थियां जल में बहा देगा। इन रिश्तों को निभाना चाहिये केवल कर्त्तव्य मान कर। जैसे धाव माता केयर टेकर बच्चे की सार-संभाल करती है, केवल कर्त्तव्य मान कर। उसमें कहीं भी भावनात्मक रूप से जुड़ाव नहीं होता है। श्रमण भगवान महावीर स्वामी जी का जीवन चारित्र हमारे सामने एक जीवंत उदाहरण है कि उन्होंने अपने माता-पिता, भाई, प|ी, बेटी आदि के रिश्तों को निभाया, तो केवल कर्त्तव्य मान कर। उनमें कहीं भी भावनात्मक भाव से जुड़ाव नहीं था। अतः रिश्तों में अपनी भावनात्मक स्थिति के साथ मत जुड़ो अन्यथा इनसे छूटना मुश्किल हो जाएगा। पूज्य साध्वी सुमनीषा श्री जी म.सा. ने स्तोत्र पाठों का उच्चारण किया और संक्रान्ति नाम का प्रकाश किया। श्री आत्मानन्द जैन सभा के महामंत्री संजीव जैन दुग्गड़ ने कहा कि पंजाब केशरी श्रीमद् विजय वल्लभ सूरीश्वर म.सा. समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर म.सा. ने शिरोमणि श्रीसंघ लुधियाना की विनती पर सरल स्वभावी गणिवर्य डॉ इन्द्र जीत विजय म.सा. ठाणा-2 का ईस्वी सन 2020 का चातुर्मास शिरोमणि श्री संघ लुधियाना में करने का आदेश फरमाया है। उपस्थित जनसमूह ने गुरुदेवों के जयकारों के साथ अपना हर्ष प्रकट किया। साध्वी सुमनीषा श्री जी म.सा. की आगामी संक्रान्ति दिनांक 14 अप्रैल को चंडीगढ़ के भगवान श्री महावीर स्वामी जिनालय, उपाश्रय में होगी। साध्वी सुमनीषा श्री जी म.सा. आदि ठाणा-3 की पावन निश्रा में 19 मार्च को श्री आदिनाथ जैन मंदिर, गुरुकुल में देव प्रतिमाओं का प्रवेश होगा। 20 मार्च को गुरु भगवंतों और देव-देवी प्रतिमाओं का मंगल प्रवेश श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन श्वेताम्बर मंदिर, चंडीगढ़ रोड में होगा।

महायज्ञ में आहुति डाल वातावरण की करें शुद्धि, ताकि कोरोना से मिले निजात : टंडन

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

श्री दक्षिणेश्वरी महादेव के सेवादार बिट्टू गुंबर, राजीव टंडन, महेश दत्त शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म के अनुयायी हर बीमारी का ईलाज अपने पूजा पाठ में ढूढ़ते हैं। मानवता कल्याण के उद्देश्य को लेकर श्री दक्षिणेश्वरी महादेव मंदिर में 15 से 19 मार्च तक मां बंगलामुखी जी का हवन महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रात: 7:30 से 10 बजे तथा शाम 7:30 से 9:30 तक महायज्ञ होगा। मन्दिर सेवादार संदीप थापर गोरा, राजेश जैन बाबी, संजीब चौधरी, रोहित साहनी ने बताया कि माँ बंगलामुखी महायज्ञ का आयोजन बहादुर के निटवियर औऱ टेक्सटाइल एसोसिएशन होजरी के प्रधान तरुण जैन बाबा के सहयोग से किया जा रहा है। महंत यति बाबा नरसिहानन्द सरस्वती महाराज व उनके अनुयायी अनुष्ठान को पूर्ण करवाएंगे।

राजीव टंडन ने कहा कि एक तरह से कहा जाए तो जीवन जीने के लिए सनातन धर्म ही सत्य पथ है, जो लोगों को हर स्थिति में धर्म के मार्ग पर चल कर लड़ने की शक्ति देता है। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी जनता से आह्वान किया कि महायज्ञ में आहुति डाल कर वातावरण की शुद्धि के लिए सहयोग करे, ताकि कोरोना वायरस से निजात पाई जा सके। इस मौके पर स्वामी यति सत्यदेवानन्द, बिट्टू गुम्बर, राजेश जैन, डिम्पी मक्कड़, राजेश शर्मा, मिंटू, हरीश शर्मा बॉबी, गिरीश चोपड़ा, विनय अरोड़ा, हरमिंदर नारंग, सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

अग्र नगर ए ब्लॉक स्थित शिव मंदिर के प्रधान पद के चुनाव 22 मार्च को

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

अग्र नगर ए ब्लॉक स्थित शिव मंदिर के प्रधान पद के चुनाव 22 मार्च को करवाए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर प्रधान पद के उम्मीदवार योगराज गोयल ने अग्र नगर निवासियों के साथ विशेष मीटिंग की। उन्होंनेे समर्थकों के साथ डोर टू डोर प्रचार किया। योगराज गोयल ने कहा कि वे सदा शिव मंदिर की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। शिव मंदिर और भक्तों की सेवा ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। इसी कारण ही अग्र नगर निवासियों ने उन्हें प्रधान पद के लिए चुनाव में उतारा है। वह चुनाव जीतने के बाद सभी सदस्यों को साथ लेकर मंदिर सेवादार के रूप में धर्म और समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रेम गर्ग, शिव दयाल जिंदल, अंबे प्रशाद, अनिल ठेकेदार, विजय बांंसल, भूषण गुप्ता, पवन बांंसल, विपन सिंघानिया, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश सूद, अशोक जिंदल, संजीव गोयल, संजीव अरोड़ा रिंकू, योगेश सचदेवा हैप्पी, बाल कृष्ण गुप्ता, नरेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, माधव गुप्ता, डॉ राकेश सिंगला, अरुण गुप्ता, सुरिंदर बिहारी, संदीप मित्तल, सतीश जिंदल आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

रोज गुड मॉर्निंग की जगह रोड सेफ्टी के लिए लोगों को भेजते हैं संदेश


मेंबरों ने बताया कि हम रोज गुड मॉर्निंग की जगह रोड सेफ्टी में दस हजार के करीब पर्सनल लोगों को संदेश भेजते हैं। इन लोगों से इस संदेश को आगे फैलाने का निवेदन करते हैं। आने वाले दिनों में हम शार्ट मूवी, नुक्कड़ नाटक के जरिए शहर के विभिन्न चौको पर लोगों ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने वाले हैं। पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर जागरूकता मुहिम चलाएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में रोड सेफ्टी को चुनावों में मुद्दा बनाया जाए। हमारा मिशन है एक्सीडेंट फ्री लुुुधियाना है।

200 के करीब बेसहारा पशुओं को लगा चुके हैं रेडियम बैंड


शहर में बेसहारा पशुओं के कारण हादसों में लोगों की मौत न हो, इसलिए लोगों को जागरूक किया गया। निगम के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। लगभग 200 के करीब बेसहारा पशुओं में गले में रेडियम बैंड लगा चुके हैं। जिससे कोहरे के कारण एक्सीडेंट न हो। स्कूल, कॉलेज आदि जगहों जहांं पर हमारे मेंबर लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। रोड सेफ्टी पर शार्ट मूवी बना कर लोगों को जागरूक किया। हाल ही में सीपी राकेश अग्रवाल ने ट्रैफिक मार्शल्स स्कीम लाॅन्च की। जिसमें हमारे मेंबर्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। आज तक 585 के करीब ट्रैफिक मार्शल्स ने एनरोल कर चुके हैं और 200 के करीब मार्शल्स रुटीन में निस्वार्थ भाव से ड्यूटी दे रहे हैं।

स्ट्रीट लाइटों का समय दो घंटे बढ़ाने की मांग

भगवती जागरण को लेकर बांटे निमंत्रण

लुधियाना| रजक कनोजिया महासभा व रजक युवा कनोजिया क्लब की और से 8 वां विशाल भगवती जागरण 28 मार्च दिन शनिवार को महाकाली एवं शनिदेव मंदिर चन्द्र नगर शक्ति बिहार में हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है। जागरण की तैयारियों को लेकर एक विशेष मीटिंग विक्की कनोजिया की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर बृजमोहन कनोजिया, शाम लाल कनोजिया, विकास कनोजिया, अनिल कनोजिया, विक्की, अंकुर कुमार, साहिल, रमेश कुमार, पवन कुमार आदि शामिल थे।

भाषण में अनमोल फर्स्ट, खुशबू सेकेंड नंबर पर

गाड़ी और घर पर लोन के चक्कर में हमने जिंदगी बना ली है नर्क : शून्य प्रभु

गुरुद्वारा साहिब में किराएदारों और घरेलू नौकरों की वेरिफिकेशन को लगाया कैंप

मेंबरों ने पॉकेट मनी बचाकर
ट्रैफिक साइन बनवाए


} इस कॉलम के तहत पढ़िए शहर की ऐसी सामाजिक संस्थाओं एनजीओ, सोसाइटी, फाउंडेशन, ट्रस्ट की कहानी, जो सही मायने में कल्याणकारी कामों में लगे हैं।


क्लब मेंबर स्कूल, कॉलेज और अन्य जगहों पर रोड सेफ्टी पर शाॅर्ट मूवी बना कर जागरूकता फैलाने के साथ बेसहारा पशुओं को लगा रहे रेडियम बैंड

मनुखता की सेवा, सच्ची सेवा


}भास्कर खास

सिटी रिपोर्टर| लुधियाना

सड़कांे पर आए दिन हो रहे हादसों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तीन दोस्तों ने 2013 में रूल फॉलोअर्स क्लब की शुरुआत की। इसके बाद रोड सेफ्टी और ट्रैफिक रूल्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ मीडिया पर भी जागरुकता प्रोग्राम चलाया। धीरे-धीरे मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कई सामाजिक कामों में हाथ बंटाने लगे। जिसमें गरीब बच्चों को पढ़ाना और अन्य जनहित कामों में मेंबर सहयोग करने लगे। मेंबरों ने बताया कि जिंदगी का एक ही मकसद ही शहर में जरूरतमंदों की मदद करने के साथ हादसा मुक्त हो सके।

फाइल फोटो

फाइल फोटो

फाइल फोटो

लुुुधियाना। समाज सेवक गोल्डी सभ्रवाल ने शहर की स्ट्रीट लाइटों का समय दो घंटे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय अभी शाम 7 से सुबह 5 बजे तक का है। उसको कम से कम 2 घंटे बढ़ाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे काफ़ी अंधेरा होता है। जिन बुजुर्गों को सैर, मंदिर और गुरुद्वारे जाना होता है, उनको अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कॉरपोरेशन कमीश्नर और मेयर से मांग कि है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए व बुजुर्गो का ख्याल रखते हुए स्ट्रीट लाइटों का समय कम से कम 2 घंटे और बढ़ाया जाए।

वेद प्रचार मंडल पंजाब की ओर से रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज में अंत: महाविद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता

वेद प्रचार मंडल पंजाब की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया।

लुधियाना। वेद प्रचार मंडल पंजाब की ओर से रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज, मिलर गंज में मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य के मार्गदर्शन में अंत: महाविद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। समारोह की अध्यक्षता ऐनी बजाज निर्देशक प्रबन्ध समिति बजाज कॉलेज, चौकीमान ने की। ऑकलैंड न्यूज़ीलैंड से पधारे स..जसवंत सिंह, तथा रविन्द्र विग ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया। डॉ. वीनू कुमार, अंजू नंदा ने ड्रा निकाला। जबकि रचना गुप्ता तथा कमलेश गुप्ता ने प्रतिभागियों को बैज प्रदान करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रो. डॉ महेश शर्मा, प्रो.रश्मि ग्रोवर व प्रो.परमजीत कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्यातिथि डॉ. मुकेश अरोड़ा ने कहा कि युवा वर्ग में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनमोल शर्मा एससीडी राजकीय महाविद्यालय, द्वितीय पुरस्कार खुशबू शर्मा, मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज, दीपमाला बीसीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तृतीय पुरस्कार लक्ष्मी कौर श्री लाल बहादुर शास्त्री महिला आर्य कॉलेज ने हासिल किया। डॉ. मुकेश अरोड़ा, ऐनी बजाज, जसवंत सिंह ने विजेता छात्रों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र बांंटे। समारोह में ज्योति स्वरूप कम्बोज, शिप्रा बजाज, सुनीता बत्रा, डॉ. अनिल अनेजा प्रिंसिपल, राजेंद्र बत्रा, रेणु वधवा, गुरशरण सिंह, डीपी बांसल, भारत भूषण डावर आदि उपस्थित रहे।

शनि गांव में शनिदेव पूजन, हवन यज्ञ और साप्ताहिक सत्संग सभा

शनि भक्तों ने भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैंप में लोगों ने अपने घरेलू नौकरों और किराएदारों की जानकारी दी।

लुुुधियाना। जिला पुलिस कमिश्नर एवं एडीसीपी हेडक्वार्टर के दिशा निर्देशों पर सांझ केंद्र के इंचार्ज परमजीत सिंह राणा की अगुवाई में जिला सांझ केंद्र केंद्रीय की टीम द्वारा किराएदारों एवं घरेलू नौकरों की वेरिफिकेशन के लिए छावनी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा साहिब में कैंप लगाया गया। कैंप में लोगों ने भारी संख्या में पहुंच कर अपने घरेलू नौकरों और किराएदारों की जानकारी दी। कैंप में सांझ केंद्र केंद्रीय के इंचार्ज राजकुमार, शविन्दर पाल, प्रदीप कुमार, सिमरनजीत ने लोगों के फार्म भरे। सांझ केंद्र के सदस्य महिंदर पाल सिंह पाली ने लोगों से आग्रह किया कि अपने घरेलू नौकरों एवं किरायदारों का ब्यौरा पुलिस को जरूर दें, ताकि समाज विरोधी तत्वों का जल्द पता चल सके।

श्री कल्याण पार्श्वनाथ जैन मंदिर, किचलू नगर में संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।

श्री दक्षिणेश्वरी महादेव मंदिर में महायज्ञ 15 से 19 मार्च तक

चुनाव की तैयारियों को लेकर समर्थकों के साथ डोर टू डोर किया प्रचार।

चुनाव की तैयािरयों को लेकर मेंबरों ने की विशेष मीटिंग

क्लब मेंबर कुमार, दविंदर कुमार, मोहम्मद परवेज ने हादसे न हाे इसलिए पॉकेट मनी बचा कर सड़कों पर ट्रैफिक साइन बनवाए। यह सब करने का मकसद था कि जैसे हम सुनते आए हैं कि किसी के रिश्तेदार, दोस्त आदि की राेड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। जिसके कारण वो लोगों को जागरूक करने लगे।

ये सदस्य दे रहे सहयोग : प्रधान कुंदन कुमार, दविंदर कुमार, मोहम्मद परवेज़, प्रतीक वर्मा, मनदीप केशव, हरविंदर कुमार, गोबिंद कुमार, प्रिंस, सोनू राजपूत, दिनेश कुमार, संजीव शर्मा, विवेक बेदी, सुनील कुमार, कुणाल खत्री, राजू, फतेह सिंह, अजित शर्मा, राजिंदर कुमार, सनी शर्मा, पवन कुमार, महताब सिंह, भारत भूषण, ललित कौशिक, हेमंत कुमार मुहिम में सहयाेग कर रहे हैं।

4

लुधियाना, रविवार 15 मार्च, 2020 |
खबरें और भी हैं...