लड़कियों को दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग
लुधियाना| सराभा डेंटल कॉलेज द्वारा इंटरनेशनल वुमंस डे के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा प्रसिद्ध महिलाओं का कोलाज तैयार किया। साथ ही समाज के निर्माण में महिलाओं द्वारा निभाए जा रहे रोल के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का खास आकर्षण सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप रही। इसमें कोच राजू भारती ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी। जिससे कि मुश्किल समय में लड़कियां खुद की रक्षा कर सकें। सराभा डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.अक्षय शर्मा ने कहा कि लड़कियों का आत्मनिर्भर होना बहुत जरुरी है। उन्हें हर स्थिति में अपने दम पर खड़ा होना चाहिए। इस तरह की टेक्नीक्स सीख कर महिलाएं अपने लिए और समाज के लिए मददगार साबित होती हैं। इसके साथ ही क्विक मेकअप वर्कशॉप भी आयोजित की गई। जिसमें मोनिका वाही ने आसान मेकअप टेक्नीक्स के बारे में जानकारी दी। सभी स्टूडेंट्स और फैकल्टी सदस्यों ने इस वर्कशॉप में हिस्सा लिया।