सेवा संघ ने कराया राशन वितरण समारोह
लुधियाना| भगवान राम सेवा संघ के सदस्यों ने चेयरमैन दिनेश मरवाहा की अगुवाई में 115वां हवन यज्ञ एवं मासिक राशन वितरण समारोह दरेसी रोड स्थित सीता माता मंदिर धर्मशाला में कराया गया। पं. राजेश ने विधिवत मंत्रोच्चारण से मुख्यातिथि यजमान किरण भल्ला, मोहिनी भल्ला, सोनू भल्ला, ज्योति भल्ला से हवन में आहुतियां डलवाकर यज्ञ संपन्न करवाया। इस दौरान भल्ला परिवार और संघ सदस्यों ने 60 जरूरतमंद परिवारों की विधवा महिलाओं को मासिक राशन सामग्री भेंट की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य कर्म है। हमें अपनी नेक कमाई में से हर माह जरूरतमंदों की सहायता के लिए कुछ न कुछ अवश्य निकालते रहना चाहिए, इससे घर-परिवार पर प्रभु कृपा बनी रहती है। इस मौके पर दिनेश मरवाहा, संदीप सभ्रवाल, देवेंद्र सिंह हैप्पी, वरिंदर भारती बिल्लू सत्यम, प्रवीण ओहरी, सुभाष भल्ला, राकेश वोहरा, सतपाल शर्मा, सुमेश चड्ढा, राकेश वर्मा, विवेक बावा, सचिन पुरी, सुखराम महाजन, नीरज पराशर, दीपक जोशी, मोहित जैन, शंकर सिंगला, अविनाश सिक्का, विनोद भल्ला, संदीप मरवाहा, राम मूर्ति लुंबा, बॉबी भल्ला, आकाश अरोड़ा ने पुण्य कमाया।