पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थाना जीआरपी में सीवरेज का पानी भरा, प्लेटफॉर्म के वेटिंग रूम के वॉशरूम, मेन पाइप लाइन ब्लॉक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बने बाथरूम ब्लॉक पड़े हैं। थाना जीआरपी में सीवरेज का गंदा पानी भरा है। ऐसा ही हाल स्टेशन की पार्किंग के बाहर है। वहां सीवरेज का पानी सड़क पर फैला है। हर तरफ गंदगी फैली है। स्टेशन पर सीवरेज जाम की दिक्कत तो पिछले लंबे समय से आ रही है, लेकिन ऐसा हाल पहली बार हुआ है कि सीवरेज जाम की वजह से वॉशरूम में जाम, थाने के अंदर पानी भर गया हो। बता दें कि इससे पहले स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को लेकर दैनिक भास्कर ने खबर प्रकाशित की थी कि हर माह 27 लाख रुपए के लगभग खर्च करने के बावजूद स्टेशन पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। सफाई ठेकेदार के मुलाजिमों ने अपने काम को जिम्मेदारी से न करने के कारण ही स्टेशन पर गंदगी का आलम बना रहता है। रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास बने थाना जीआरपी में सीवरेज का पानी वहां के एसएचओ बलबीर सिंह घुम्मन के दफ्तर के बाहर तक आ चुका है। सीवरेज के पानी की वजह से थाने में बदबू से बुरा हाल है। थाना मुलाजिमों के मुताबिक वह सीवरेज जाम के बारे में विभाग के लोगों को कई बार कह चुके हैं, लेकिन उनपर इसका कोई असर नहीं। स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर बने वीवीआईपी वेटिंग रूम के वॉशरूम का भी यही आलम है। सीवरेज जाम से वेटिंग रूम के बाथरूम में गंदगी फैली है। स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रैक भी गंदगी से भरे पड़े हैं तो पीने के पानी वाले शेंक में भी गंदगी पनप रही है। प्लेटफार्म के बाहर एनआरएमयू, यूआरएमयू दफ्तर, पार्किंग, कैंटीन, टिकट काउंटर इत्यादि जगहों के बाहर भी सीवरेज जाम की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है।

रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था चरमराई। इस तरह से भरा हुआ है पानी।
खबरें और भी हैं...