एसजीपीसी का बजट इजलास 28 काे, पांच साल में 212 कराेड़ बढ़ा
अमृतसर|शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का वार्षिक बजट इजलास 30 मार्च का रखा गया है। इजलास एसजीपीसी के मुख्यालय तेजा सिंह समुद्री हाल में दोपहर 1 बजे में आयोजित किया जा रहा है। एसजीपीसी के सभी सदस्यों को इजलास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एसजीपीसी के मुख्य सचिव डा रूप सिंह की ओर से पत्र जारी कर दिए गए है। इजलास कार्यक्रम को सफलता से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर ली गई है। गाैर हा़े कि पिछले पांच साल के दौरान बजट में 212 कराेड़ की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2018-19 का वार्षिक बजट 11 अरब 59 करोड़ 67 लाख रुपए पास किया गया था।