पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिवसेना की कल खन्ना बंद की कॉल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रचारक पर हुए हमले के बाद खन्ना में राज्यभर के पार्टी नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। नेताओं ने महंत कशमीर गिरी पर हुए हमले के विरोध में 11 मार्च को खन्ना बंद की कॉल दी। उन्होंने कहा कि अगर हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने उचित कदम न उठाए तो शुक्रवार को फिर शहर को बंद रखा जाएगा। राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि राज्य में आतंकवाद का कुचलने और हिंदू नेताओं को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने के पंजाब सरकार के सभी दावे झूठे साबित हुए। राज्य में आए दिन हिंदू नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन कैप्टन सरकार हिंदुओं को आतंकियों के भरोसे छोड़कर खुद मौज-मस्ती में मग्न हैं। सरकार के तमाम दावों के बावजूद हिंदू नेताओं को हमलावरों की ओर से धमकाने और हमले का सिलसिला रुक नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि पुलिस बताए की गोली चलाने के बाद आखिर हमलावर कहां गायब हो जाते हैं। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए हिंदू समाज ने वोटिंग की, लेकिन उनके खिलाफ ही धक्केशाही हो रही है। उन्होंने कहा कि महंत गिरी पर हमले की रेकी होने को लेकर खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने पहले उच्चाधिकारियों को बार-बार लिखा, लेकिन पुलिस के आला अफसरों ने परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने और अपने हितों के लिए आवाज बुलंद करने के लिए पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष अमित अरोड़ा, संदीप वर्मा, जिला प्रधान अवतार मौर्या, हंसराज विरानी, ललित शर्मा, विजय चोपड़ा, अजय गुप्ता के अलावा अन्य भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...