श्री आत्म वल्लभ जैन कॉलेज का यूनिवर्सिटी में शानदार प्रदर्शन
लुधियाना। श्री आत्म वल्लभ जैन कॉलेज के स्टूडेंट्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एमकॉम के नतीजे में शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से एमकॉम पहले सेमेस्टर के नतीजे घोषित कर दिए गए। एमकॉम पहले सेमेस्टर की ज्योति ने 84.14% अंक लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में नौवां स्थान और कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। कनिका ने 80.71% अंक लेकर कॉलेज में दूसरा और कार्तिक शर्मा ने 79% अंक ले कर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया। स्टूडेंट्स ने सफलता का श्रेय अपने टीचर्स और अभिभावकों को दिया। काॅलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान अशोक जैन, जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र जैन, एडमिन सेक्रेटरी अविनाश जैन, कोऑर्डिनेटर एचआर सैनी और प्रिंसिपल प्रोफेसर ऋषिकेश ने इस शानदार उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धि ने कॉलेज की गरिमा को बढ़ा दिया है।