ठाकुर जी के मधुर भजन गाकर संगत को झूमने पर किया मजबूर
माता वैष्णो देवी मंदिर सभा के सदस्यों ने आत्म नगर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में रविवार को होली उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। समारोह में गुरु कृपा संकीर्तन मंडल के मुख्य सेवक चरणजीत ढींगरा एवं साथियों की ओर से श्रद्धाभाव से ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया गया। संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने ठाकुर जी के मधुर भजन गाकर संगत को नाचने पर विवश कर दिया। इस दौरान सभी सदस्यों की ओर से स्पेशल फूलों के साथ होली मनाई गई। मंदिर प्रांगण को फूलों, गुब्बारों और रंग-बिरंगी लाइटों के साथ सजाया गया था। मंदिर सभा की ओर से संगत के लिए लंगर प्रसाद का विशेष तौर पर प्रबंध किया गया।
इस मौके पर मंदिर सभा के सरपरस्त राजकुमार खन्ना, चेयरमैन सुभाष सिंगला, प्रधान अशोक सिंगला, महासचिव राजकुमार सेतिया, कैशियर नरेश बांसल, सीनियर उपप्रधान कुलदीप सिंगला, वाइस प्रेसिडेंट सुभाष गर्ग, सेक्रेटरी फकीर चंद कांसल, जॉइंट सेक्रेटरी विनीत सचदेवा, अमरजीत गांधी, नरेंद्र सेतिया, राजीव गुप्ता, पवन गुप्ता, जगन्नाथ सिंगला, दविंदर कटारिया, राजकुमार गर्ग, डॉ सचिन गुप्ता, विनोद कुमार कांसल, दीपक सिंघल, जीवन गुप्ता, अमलोक कुमार, मोहिंदर पाल जिंदल, राजकुमार मलिक, जगदीश भल्ला, दीपक गर्ग, अरविंद जैन, अशोक मदान, तरसेम लाल, जसबीर कुमार, परवेज महाजन, विजय सिंगला, अरुण शर्मा, विनय नागपाल, राज शर्मा, ललित सूद, रमेश बांसल, मोहित, सोनू विशेष तौर पर उपस्थित रहे। लंगर वितरण की सेवा नैना देवी सेवा सोसाइटी के प्रधान बलबीर शर्मा, महासचिव राज गोयल और सभा के लाला र| लाल, नीरज आंंगरा की अगुवाई में सदस्यों ने निभाई। समारोह के समापन पर संगत में प्रसाद बांटा गया। सभा सदस्यों और संगत की ओर से ठाकुर जी की आरती कर समारोह को विश्राम दिया गया।
आत्म नगर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भजन गाते संकीर्तन मंडली के सदस्य। (दाएं) उपस्थित सभा के सदस्य और अतिथिगण।