पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्र ने 3डी प्रिंटेड सीड सोइंग रोबोट किया तैयार, खेती में करेगा मदद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| सीटी यूनिवर्सिटी के सीड सोइंग रोबोट प्रोजेक्ट को बीटेक (रोबोटिक्स एंड एनिमेशन) के दूसरे साल के छात्र क्रिस्चैमंबर ट्रूमैन ने बनाया है, ताकि किसानों की खेती में मदद की जा सके। ट्रूमैन ने कहा कि रोबोट से सभी तरह की खेती की जा सकती है। बीज को जमीन में बोने वाले इस रोबोट में तीन व्यापक भाग होते हैं। पहले भाग में इलेक्ट्रॉनिक घटक, दूसरे भाग में मुख्य यांत्रिक घटक और तीसरे भाग में 3डी प्रिंटेड पार्ट्स हैं। अनोखी बात यह है कि रोबोट के शरीर का अधिकांश भाग 3डी प्रिंटेड है और बाकी बेकार पड़ी पीवीसी पाइपों का बना है।
खबरें और भी हैं...