शुगर के मरीज खाना खाने से पहले 20 मिनट की करें वॉक : डॉ.गुप्ता
शुगर कंट्रोल कर बच सकते हैं बीमारियों से
लगातार शुगर पर कंट्रोल करने से कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। इसमें हार्ट, किडनी फेलियर, आंखों की रोशनी खोने, न्यूरोपैथी और स्ट्रोक की समस्या से भी बचा जा सकता है। इस मौके पर डॉ. सुरिंदर गुप्ता, डॉ. अवतार सिंह लूथरा, डॉ.दीपक कपूर, डॉ. करनैल सिंह, डॉ. हरमनप्रीत सिंह, डॉ. हीरा सिंह लूथरा, डॉ. विनय गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।
लुधियाना| महिला दिवस पर डायबिटीज फ्री वर्ल्ड ने मेडिकल चेकअप कैंप लगाया। धुरी लाइन नजदीक स्थित स्लम एरिया में एकनूर सोसाइटी के सहयोग से ये कैंप लगाया गया। फ्री मेडिकल कंसल्टेशन, फ्री ब्लड ग्लूकोज टेस्ट, ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई। 500 से ज्यादा मरीजों से जांच करवाई। डॉ.सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ परिवार सुखी परिवार होता है। वहीं, परिवार स्वस्थ होगा तो समाज भी स्वस्थ होगा। इससे समाज भी सुखी समाज होगा। उन्होंने कहा कि डायबीटिज, मोटापे, हाइपरटेंशन, थाइराइड से पीड़ित लोगों को एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए। साथ ही न्यूट्रीशियन से भरी डाइट लेनी चाहिए। डाइट में कम कार्बोहाइड्रेट, हाई फाइबर डाइट, सही कैलोरी वाली डाइट लेनी चाहिए। शुगर के मरीज खाने से पहले 20 मिनट की वॉक करें।