पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तांत्रिक ने 35 लाख रुपए ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| तांत्रिक ने पहले अखबारों में इश्तेहार दे दिए गए। इश्तेहार देने के बाद तांत्रिक ने एड एजेंसी की पेमेंट देने को टाल मटोल करनी शुरू कर दी। इस तरह आरोपी ने एजेंसी से 35 लाख ठगी की। पीड़ित ने जुलाई 2019 को पुलिस कमिश्नर के पास आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर आठ महीने की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। थाना कोतवाली की पुलिस ने ब्राउन रोड के कंवलजीत सिंह की शिकायत पर मिनरवा मार्केट के मोहिब मलिक पर केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर कुलजीत कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता की एड एजेंसी है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त आरोपी मोहिब मलिक तंत्रिक है। वह पिछले काफी समय से उसका जानकार है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसकी एड एजेंसी के जरिए अलग अलग अखबारों में इश्तेहार दिया था। इसी तरह करके आरोपी अपनी एड लगवाता रहा। लेकिन वह पेमेंट के लिए टाल मटोल करने लग गया। इसी तरह करके आरोपी ने कुल 35 लाख रुपए की एड लगवा ली। लेकिन फिर पैसे नहीं दिए।
खबरें और भी हैं...