तेरापंथ महिला मंडल ने निकाली रैली
लुधियाना| महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने हाथों में बैनर लेकर वाहनों पर सवार होकर प्रचार-प्रसार किया। रैली का एजेंडा मन और मस्तिष्क में स्वयं के लिए आत्म सम्मान जागृत करना रहा। रैली को सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा ने जैन धर्म का झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली सुंदर नगर, गोशाला रोड, सुभानी बिल्डिंग, संगला शिवाला रोड होकर इकबाल गंज रोड स्थित तेरापंथ भवन संपन्न हुई। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बैद, मंत्री इंद्रा सेठिया ने कहा कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देश पर महिला दिवस पर रैली निकाली। आज महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आज की नारी हर कार्य करने में सक्षम है। नारी में आत्मविश्वास कैसे बढ़े, नारी को जागृत करना रैली का उद्देश्य है। महिला मंडल की ओर से कार्यक्रम कराया गया। जहां महिलाओं, युवतियों ने अपने विचार रखें। इस मौके पर रायचंद जैन चौरडिय़ां, कमल नवलखा, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष तरुण जैन सुराणा, धीरज सेठिया, सुनील पारख, अंकित नवलखा, सुरभि नाहटा, साजल बैद, विनीत नवलखा, पुखराज चौरड़िया, मोना सेठिया उपस्थित रहीं।