सहायक लाइनमैनों के लिए खत्म की जाए 3 साल के प्रोविजन पीरियड की शर्त : मान
बेरोजगार लाइनमैन यूनियन मान पंजाब की सूबा स्तरीय मीटिंग आत्म पार्क में हुई। इसमें सूबा प्रधान बलकौर सिंह मान ने संबोधित किया। इस मौके पर वाइस प्रधान मेवा सिंह, जनरल सेक्रेटरी हितेश कुमार, प्रेस सेक्रेटरी चौधरी विनय धरवाल, मानसा के जिला प्रधान प्रगट ब्रेटा, हरदीप सिंह पन्नू, लवली मोगा ने बताया कि पहले पैनल में 16 मार्च को पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2450 सहायक लाइनमैनों को नियुक्ति-पत्र दिया।
बलकौर सिंह मान ने पंजाब सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट का सीआरए 281/13 के अधीन 1000 लाइनमैनों को रेगुलर करने और बनती तनख्वाह देने पर धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि सहायक लाइनमैन की नौकरी के तीन साल का प्रोविजनल पीरियड रखा गया है, उसको खत्म किया जाए। सीआरए 289/16 के अधीन भर्ती हुए सहायक लाइनमैनों को बनती पूरी तनख्वाह दी जाए व पावरकॉम के खाली पदों को पहल के आधार पर भर्ती कर भरा जाए। इस मौके पर शशीकांत शर्मा, गुरप्रीत दानगढ़, नीरज महिंदी, गुरमीत सिंह कोटला, संजय शर्मा, संजीव भंवरा, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह, संतोख शर्मा, मनजिंदर शर्मा, कर्मजीत मुलेवाल, मुनीष कुमार, अनिल आदि मौजूद रहेे।
बेरोजगार लाइनमैन यूनियन मान पंजाब की सूबा स्तरीय मीटिंग को संबोधित करते मुख्य वक्ता।