पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंदिर के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| श्री बाबा चंद जैन दुग्गड़ सोसाइटी की तरफ से करनाल स्थित श्री घंटाकरण महावीर स्वामी भगवान के मंदिर के 9वां वार्षिक ध्वजारोहण समारोह के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना की। इसकी अध्यक्षता सोसाइटी के सचिव सुमति प्रकाश जैन ने की। सुमति प्रकाश ने बताया कि करनाल में घंटाकरण महावीर स्वामी के साथ वाचनाचार्य, राष्ट्र संत, वरिष्ठ उपाध्याय मनोहर मुनि महाराज की समाधि स्थल पर भी श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जाएंगे। सुमति प्रकाश ने बताया कि बस लेकर जाने का उद्देश्य दुग्गड़ परिवार को घंटाकरण महावीर स्वामी और मनोहर मुनि महाराज के दर्शन करवाए जाएंगे। इस मौके पर आदर्शपाल जैन, रवि भूषण, गौरव जैन, राजीव जैन, रूबि जैन, अभिषेक जैन, कुशल जैन, हनीश जैन, रमेश जैन, वरिंदर जैन चांसलर और गौतम जैन मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...