पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिवसेना नेता की कार पर डंडा मारकर फोड़ा शीशा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने इरादा कत्ल का किया मामला दर्ज

चंडीगढ़ रोड स्थित एवन फैक्टरी के पास शिवसेना नेता की कार पर अज्ञात व्यक्ति ने डंडा मार शीशा तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए, लेकिन हमले के डर से कार सवार भी नीचे उतरकर भाग निकला। जमालपुर पुलिस ने ढंडारी खुर्द के नरिंदर भारद्वाज की शिकायत पर इरादा कत्ल समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

एएसआई धर्मपाल ने बताया कि नरिंदर भारद्वाज शिवसेना हिंदुस्तान के लेबर विंग के राष्ट्रीय चेयरमैन हैं। उनके अनुसार वह रात करीब 8 बजे फैक्टरी से अपनी कार में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वह पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने चले गए। इसी दौरान सामने से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आए और जबरन कार के आगे खड़े होकर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाश ने हाथ में पकड़ी रॉड को शिकायतकर्ता की कार के शीशे पर मारकर उसे तोड़ दिया। वह अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से भागा। इसके बाद हमलावर भी फरार हो गए। हमले में कार की शीशा टूटा है। पुलिस ने इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर लिया। जांच अफसर के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा है कि उस पर मार देने की नीयत से हमला हुआ है। इसके चलते इन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...