अंबेडकर जयंती को समर्पित समागम कल
लुधियाना| डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती को समर्पित समागम 14 मार्च को शहर में कराया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मीटिंग सर्किट हाउस में विश्व गुरु रविदास मिशन के प्रधान शिवराम सरोए की देखरेख में हुई। मिनी सेक्रेटेरिएट स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने विचार गोष्ठी भी कराई जाएगी। इसमें डॉ.अंबेडकर के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी देने के अलावा सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्टेशनरी वितरित करने के अलावा भोज दिया जाएगा। इसके अलावा दलित अधिकार मार्च निकालकर समाज के पिछड़े वर्गों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर बलविंदर बिट्टा, प्रीतम कोरे, फकीर चंद जस्सल, डॉ.अवतार सिंह, जिंदरपाल दरोच, विनोद भारती, लक्ष्मण जोधियां, डॉ.अमरजीत, अशोक लहार, सुखविंदर टोनी, बंशीलाल प्रेमी, अजय, भरत कटारिया, मनजीत राजू, गुरमीत राम, विजय बोधी मौजूद रहे।