पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदमाशों ने हैबोवाल में एक्टिवा पर जा रही महिला से छीना पर्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| हैबोवाल दुर्गापुरी में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर एक्टिवा पर घर जा रही महिला के पैरों में पड़ा पर्स बाइक सवार बदमाशों ने झपटमारी कर छीना और फरार हो गए। महिला के अनुसार पर्स में 50 हजार, आधार कार्ड, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। हैबोवाल पुलिस ने दुर्गापुरी की रमा गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। सब-इंस्पेक्टर जुझार सिंह के मुताबिक महिला ने बताया कि वह एक्टिवा पर सवार होकर इलाके के मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद वह घर जा रही थी। उसने अपना पर्स एक्टिवा के आगे पैरों में रख लिया। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। उन्होंने पास आते ही चलती एक्टिवा पर शिकायतकर्ता के पैरों में पड़ा पर्स झपटमारी कर खींच लिया और फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने रुककर शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। जांच अफसर ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी में बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
खबरें और भी हैं...