पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Ludhiana News The Ongoing Game Of Constructing Buildings Without A Map On Gt Road Applying The Orders Of The Deputy Director Lime

जीटी रोड पर बिना नक्शे के बिल्डिंगें बनाने का चल रहा खेल, डिप्टी डायरेक्टर के आदेशों को लगा रहा चूना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पांच महीने से वेतन ना मिलने से गुस्साए नगर कौंसिल पायल के सफ़ाई कर्मचारियों का सब्र का बांध टूट गया। अधिकारियों के झूठे आश्वासनों से ऊब चुके सफ़ाई कर्मचारियों ने नगर कौंसिल दफ्तर के समक्ष शहर से कूड़ा इक्ट्ठा कर नगर कौंसिल में अधिकारियों के कमरों के आगे गिराते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार तथा नगर कौंसिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।सफ़ाई कर्मचारी नेता सत्तपाल तथा राजा ने बताया कि नगर कौंसिल के कर्मी पांच महीनों से अपनी ड्यूटी पूरी लग्न के साथ कर रहे हैं लेकिन अभी तक सभी सफाई कर्मचारी वेतन से वंचित है। घरों के चूल्हे अब ठंडे पड़े हैं तथा राशन वाले भी उनको अब और उधार राशन देने से मना कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि अब मज़बूरी में उनको यह एकदम उठाना पड़ा है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द वेतन न मिला तो वह विधायक के घर के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं समाज सेवी गुरदीप सिंह काली ने सफाई कर्मचारियों के धरने का समर्थन करते हुए कहा कि शहर के अंदर नगर कौंसिल की जो वसूली करनी होती है उस तरफ नगर कौंसिल के आधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है बल्कि जो लोग सिर पर कचरा उठाकर इलाके को साफ़ सुथरा रखते हैं उन कर्मचारियों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इस मौके पर दर्शन लाल, मंगल सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह, राकेश कुमार, बलवीर चंद मेहरबान, निर्मला देवी, बबली, सुनीता रानी, कमला देवी, सीता रानी, दर्शना उपस्थित थे।

मॉडर्न पैरेंटिंग,
फिजिक्स की तरह है


न्यू टन के तीसरे नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया के लिए, एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है। और यह कम से कम आधुनिक पैरेंटिंग के मामले में सही प्रतीत होता है। ‘क्या आप प्रश्न-पत्र लीक कर सकते हैं?’ यह सवाल उन कई अनपेक्षित सवालों में से एक था, जो इंटरमीडिएट सार्वजनिक परीक्षाओं के दौरान छात्रों को तनाव से निपटने में मदद करने के लिए आंध्र प्रदेश राज्य शिक्षा बोर्ड के साथ काम करने वाले काउन्सलर्स से पूछे गए थे। ऐसा एक और सवाल था जिसने मनोवैज्ञानिकों को चौंका दिया था कि ‘मैंने पूरा साल पबजी खेलने में बर्बाद कर दिया, अब मुझे अच्छे मार्क्स के लिए क्या करना चाहिए?’

ऐसा किसी एक राज्य तक ही सीमित नहीं है। कई राज्यों के छात्र तनावग्रस्त बच्चों की मदद करने के लिए राज्यों द्वारा जारी किए गए स्थानीय मनोवैज्ञानिकों के नंबर पर कॉल लगाते हैं, जिनका एक ही उद्देश्य होता है- अच्छे मार्क्स स्कोर करने का आसान तरीका क्या है, जबकि कुछ बच्चे किसी भी कीमत पर केवल पास होना चाहते हैं।

ये मनोवैज्ञानिक स्वीकारते हैं कि केवल अकादमिक रूप से कमजोर छात्र ही मदद नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अच्छे मार्क्स वाले छात्र भी मदद ले रहे हैं, जो वास्तव में काफी तनाव में हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे छात्र भी हैं जो मनोवैज्ञानिकों से यह जानना चाहते हैं कि वे अपने माता-पिता या शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरे उतर पाएंगे या नहीं। एक छात्र कॉल पर यह कहते हुए रोने लगा कि वह गणित में हमेशा टॉप करता है, इसलिए उसके शिक्षक को उससे बोर्ड परीक्षाओं में भी ज्यादा नंबर लाने की उम्मीदें हैं। दिलचस्प बात यह है कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य के टॉपर्स को डर था कि वे 12वीं की परीक्षा में टॉप नहीं कर पाएंगे। हालांकि कॉल करने का समय दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे के बीच है, लेकिन कई बार छात्र आधी रात को फोन करते हैं, ताकि उनके माता-पिता को पता न चले कि वे तथाकथित ‘बाहरी लोगों’ से मदद मांग रहे हैं। कुछ बच्चों ने केवल जोर से रोने और परीक्षा के लिए अपने डर को भगाने के लिए फोन किया, जबकि उन्हें यकीन था कि वे पास तो हो ही जाएंगे। लेकिन उनके लिए सिर्फ पास होने से ज्यादा अच्छे प्रतिशत लाना मायने रखता था।

क्या आपने कभी सोचा है कि छात्रों के बीच पिछले कुछ वर्षों में यह नया भ्रम क्यों आ गया है। क्यों होशियार बच्चों में यह आत्मविश्वास नहीं है कि वे माता-पिता और शिक्षक की उम्मीद पर खरे उतर सकते हैं, जबकि कुछ बच्चे बेहतर अंकों के लिए शॉर्टकट ढूंढ रहे हैं। दोनों ही स्थितियों में छात्रों के लिए अंक मायने रखते हैं।

हाल ही में मेरी उन माता-पिता के साथ मीटिंग थी, जिनके बच्चे अभी नर्सरी या किंडरगार्टन में हैं। आप हैरान हो जाएंगे कि उन्होंने मुझसे कैसे-कैसे सवाल पूछे। जैसे कि ‘पिछले एक महीने से नर्सरी में होने के बावजूद बच्चा माता-पिता की मदद के बिना ए टू जेड नहीं बोल पाता’। दूसरे माता-पिता का कहना था कि ‘मेरा बेटा अंग्रेजी में पहले चार अल्फाबेट्स से अधिक क्यों नहीं लिख पा रहा है? सवाल सिर्फ अकादमिक ही नहीं थे। दूसरे माता-पिता की भी सुनें: ‘मेरे बच्चे को फैंसी ड्रेस में पुरस्कार क्यों नहीं मिला। आखिरकार वो पुरस्कार जीतने के लिए ही तो स्कूल जाता है।’ इतना ही नहीं एक मां ने स्कूल प्रबंधन के साथ जमकर लड़ाई की, जब उनकी तीन वर्षीय बेटी की नर्सरी कक्षा के सभी 40 बच्चों के एक डांस के कार्यक्रम में बच्ची को पीछे खड़ा किया गया था। उनका सवाल यह था कि उनकी बेटी को सबसे आगे खड़े करने की बजाय डांस ग्रुप के बीच में क्यों खड़ा किया गया था।

अब मुझे बताएं कि अगर हम माता-पिता ही इस तरह बर्ताव करेंगे, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे बच्चे डांस प्रोग्राम में सबसे आगे खड़े हों, तो कल्पना कीजिए कि बच्चे स्कूल की परीक्षा देते वक्त कितना दबाव महसूस करते होंगे।

फंडा ये है कि पैरेंटिंग, फिजिक्स की तरह है। माता-पिता की हर क्रिया की एक समान प्रतिक्रिया होती है। यदि आप पहले दिन से ही हर काम में पहले नंबर पर आने को महत्व देंगे, तो स्कूल खत्म होने तक सिर्फ अंक ही महत्वपूर्ण रह जाएंगे। फैसला आपका है।

13 गांवों को विकास के लिए दिए 28 लाख के चेक

खन्ना| खन्ना ब्लाक के गांवों के विकास कार्यों के लिए ब्लाक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी रोहणों की तरफ से पंचायतों को करीब 28 लाख रुपए की राशि दी गई। जिसमें गांव रतनहेड़ी को 2.78 लाख रुपए, रसूलड़ा को 3.64 लाख रुपए, नाराणगढ़ को 1.76 लाख रुपए, रोहणों कलां को 3.80 लाख, तुरमुरी को 1.37 लाख, लिबड़ा को 2.57 लाख, माजरी को 2.21 लाख, ललहेड़ी को 1.35 लाख, गोह को 2.26 लाख, कम्मा को 1.30 लाख, बीजा को 1.35 लाख, कौड़ी को 1.06 लाख और चकोही को 2.41 हज़ार रुपए की ग्रांट शामिल है। इस मौके बीडीपीयो मोहित कल्याण, गुरदीप सिंह रसूलड़ा, दर्शन सिंह गिल, यादविंदर सिंह लिबड़ा, सुखराज सिंह बीजा, रणजीत सिंह माजरी, भगवान सिंह तुरमरी, दविंदर सिंह कौड़ी, गुरदर्शन सिंह चकोही, जसवीर सिंह प्रधान रोहणों कलां, सुरजीत सिंह रोहणों भी उपस्थित थे।

15 लाख की लागत से बन रहे कम्यूनिटी सेंटर का डाला लेंटर

खन्ना| वार्ड नंबर 19 आनंद नगर में सांसद शमशेर सिंह दूलो द्वारा दी गई 15 लाख की ग्रांट से वार्ड वासियों की सुविधा के लिए कम्यूनिटी सैंटर के हाल का लेंटर डाला गया। लेंटर डालने की शुरुआत वार्ड के पार्षद पति हरजीत सिंह विक्की भाटिया ने की। भाटिया ने कहा कि खन्ना के वार्ड नंबर 19 में पार्षद रूबी भाटिया के नेतृत्व में पूर्ण विकास हुआ है। उन्होंने सांसद शमशेर सिंह दूलो का आभार भी जताया। इस मौके पर बाली राम, अवतार सिंह, हरनेक सिंह, विशाल वधवा, गुरमेल सिंह, हरभजन सिंह, बलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, जोगिन्दर सिंह, मक्खन खान, जसबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

एससी बीसी इंप्लाइज यूनियन ने पटियाला में हुए लाठीचार्ज की निंदा की

खन्ना| एससी/बीसी इंप्लाइज व लोक एकता फ्रंट की मीटिंग अध्यक्ष हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग के दौरान सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पटियाला में महिला दिवस पर अध्यापकों पर बरसाई गई लाठियां की निंदा की गई। ओहदेदारों ने भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस मानाने सबंधी भी विचार किया गया। इस अवसर पर मास्टर अवतार सिंह, हरजीत सिंह, राजकुमार, जतिंदर सिंह, प्रदीप कुमार, धरमिंदर कुमार उपस्थित थे।

खानपुर के लोग अपने प्रस्ताव से पलटे


गाँव खानपुर मंड के सरपंच हरमेश लाल ने बताया कि समूह पंचायत और गाँव वासियों की सहमति से ही प्रस्ताव पास किया गया था कि 20 एकड़ जमीन औद्योगिक इकाई को लीज पर दी जाए जिस के साथ आमदन बढ़ेगी और लोगों को रोजगार मिलेगा लेकिन अब गाँव के लोगों ने अपने प्रस्ताव से पलट कर इस का विरोध करना शुरू कर दिया है। सरपंच ने कहा कि यदि गाँव के लोग पंचायती जमीन औद्योगिक इकाई को नहीं देना चाहते तो वह दोबारा गांव की सहमति से जो भी फैसला होगा वह लागू करेंगे। उधर, जमीन की बोली करवाने आए डीडीपीओ लुधियाना पीयूष चंद्र को विधायक सिमरजीत बैंस और उन के समर्थकों ने तीखे तेवर दिखाए। विधायक बैंस ने पंचायत आधिकारियों को बोली रद्द करने के लिए कहते हुए सुप्रीम कोर्ट के रूलिंग बताई जिसमें पंचायती जमीनें औद्योगिक इकाईयाँ को नहीं दीं जा सकतीं। लेकिन बोली नहीं टली तो बैंस ने सख्त रवैया अपनाया। विधायक बैंस ने चेतावनी के बाद बोली रद करनी पड़ी।

ईअो के आदेशों को टिच समझ रहे मुलाजिम, अब नोटिस निकाल मांगा जवाब


नगर कौंसिल के ईअो रणबीर सिंह के ध्यान में मामला आने पर उन्होंने दस बार से ज्यादा बिल्डिंग शाखा के अधिकारियों को मौका देखकर चैकिंग की बात कही। लेकिन पता होने पर भी कोई एक्शन ना लेने पर अब ईअो ने बिल्डिंग शाखा के एमई कुलविंदर सिंह, एएमई सुरिंदर कुमार, जेई जसवंत सिंह अौर जेई अजय कुमार गाबा को नोटिस निकालकर कहा है कि बार बार लिखित अौर मौखिक हिदायत के बाद भी शहर में बन रही बिल्डिंगों की चैकिंग नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि नोटिस में आया है कि कई जगहों पर बिना नक्शा पास किए बिल्डिंगें बन रही है। लेकिन इसकी अोर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा। ईअो ने तुरंत नोटिस निकालते हुए अवैध तौर पर बन रही बिल्डिंगों पर कार्रवाई की बात कही है। इसकी एक कापी डिप्टी डायरेक्टर को भी भेजी गई है।


कौंसिल को दी शिकायत पर कार्रवाई
न होने पर अब एसडीएम को शिकायत


बिना नक्शा पास करवाए बिल्डिंगों का निर्माण कई जगहों पर चल रहा हैं लेकिन नई आबादी चौक पर बन रही एक बिल्डिंग का मामला हैरत से भरा है। यहां बिल्डिंग के एक मालिक सुरिंदर कुमार अौर उनके बेटे युवराज ने दो दिन पहले नगर कौंसिल को शिकायत देकर बिल्डिंग बिना नक्शे से बनाए जाने की शिकायत देते हुए कार्रवाई की बात कही है। लेकिन दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई ना होने पर आज इसकी शिकायत एसडीएम को दी गई है। सुरिंदर कुमार ने बताया कि अगर कार्रवाई ना की गई तो वह विभाग के मंत्री अौर मुख्यमंत्री को भी शिकायत करेंगे। शिकायत में शहरवासी ने बताया कि जब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार जीटी रोड पर बिना जगह छोड़ें बिल्डिंग बन ही नहीं सकती तो अवैध निर्माण होते हुए भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।


4 कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को पहले पीटा, फिर लूटा

सिटी रिपोर्टर | जगराओं

शहर में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। अभी पुलिस ने महिलाओं के साथ हुई लूटपाट का मामला सुलझाया भी नहीं था कि कार सवार लुटेरों ने बाइक सवार दो लोगो को घेर कर पहले उन्हें जमकर पीटा। फिर उन्हें लूट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंधी कार सवार लुटेरों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया है। इस संबंध में थाना सदर के एसआई शरणजीत सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गांव रतोवाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह आपने दोस्त के साथ बाइक पर जगराओं स्पेयर पार्ट का सामान खरीदने आए थे। जब वह सामान खरीद कर जगराओं से सुधार की ओर जा रहे थे तो करीब सुबह 11 बजे जब गांव बारदेके नहर पुल के नजदीक पहुंचे तो एक सफेद रंग की कार में सार चार नौजवान आए और उन्होंने उनके पास आकर रुकी इसी दौरान कार से युवक उतरे और उन पर हमला करते हुए उन का स्पेयर पार्ट का सामान मोबाइल व नगदी आदी लूट कर जगराओं की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल, अज्ञात लूटेरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मैनेजमेंट फंडा एन. रघुरामन की आवाज में मोबाइल पर सुनने के लिए
9190000071 पर मिस्ड कॉल करें


5 महीने से वेतन न मिलने से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने कौंसिल में बिखेरा शहर का कूड़ा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी


5 साल का कार्यकाल पूरा होने से 4 दिन पहले बजट बैठक, पिछली बार से 20 करोड़ बढ़ाकर 55.04 करोड़ के बजट का रखा जाएगा प्रस्ताव

पंचायती जमीन देने वाली राज्य की पहली बोली लोगों के विरोध के बीच रद्द


डाॅ. अंबेडकर मिशन सोसाइटी ने की अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा

सिटी रिपोर्टर, खन्ना

नगर कौंसिल का पांच साल का कार्यकाल 16 मार्च को पूरा होने जा रहा है, इससे ठीक चार दिन पहले नगर कौंसिल की बजट बैठक आज होगी। वर्ष 2020- 21 की बजट बैठक में शहर के विकास के लिए संभावित 55.04 करोड़ के बजट पर चर्चा करेंगे, जोकि पिछली बार की तुलना से 20 करोड़ जाएगा होगा। बैठक हंगामेदार होने की संभावना है क्योंकि शहर के कई पार्षद बार बार उनके वार्डों में अनदेखी का आरोप लगा चुके हैं। आखिरी बैठक में पार्षद जोरशोर से अपने वार्डों की बात उठाएंगे। बता दें कि 25 फरवरी 2015 को नगर कौंसिल खन्ना के लिए चुनाव हुए थे, जिसके बाद 17 मार्च को नगर कौंसिल का गठन हुआ था। जिसमें विकास मेहता प्रधान चुने गए। संविधान अनुसार प्रधान पद् तथा पार्षदों की शपथ उठाने के बाद से ही पांच साल का कार्यकाल गिना जाता है जिसके अनुसार सोमवार 16 मार्च 2020 को वह कार्यकाल पूरा होगा। जानकारी के अनुसार बजट बैठक में 55.04 करोड़ के बजट पर चर्चा होनी है। एजेंडे के अनुसार वर्ष 2020-21 में नगर कौंसिल को होने वाली संभावित आमदन में वैट व जीएसटी से कुल 3657. 50 लाख रूपये की आमदन का लक्षय रखा गया है। बिजली पर चुंगी से 200 लाख का लक्षय रखा गया है। एक्साइज ड्यूटी से 225 लाख का लक्षय रखा गया है। हाउस व प्रापर्टी टैक्स से 400 लाख का लक्षय रखा गया है। वाटर सप्लाई तथा सीवरेज से 138 लाख का लक्षय रखा गया है। रैंट तथा तहबाजारी से 100 लाख का लक्षय रखा गया है। बिल्डिंग एप्लीकेशन फीस से 150 लाख का लक्षय रखा गया है। शो टैक्स से 1.50 लाख रूपये का लक्षय रखा गया है। इसके अलावा एडवरटाईजमेंट टैक्स से 25 लाख का जबकि एंटरटेनमेंट टैक्स से 0.35 लाख का लक्षय रखा गया है। वहीं लाईसैंस फीस से 7 लाख, सेल आफ लैंड से 421 लाख, बस स्टैंड से 32 लाख अौर अन्य आमदन से 152 करोड़ का लक्षय रखा गया है। बता दें नगर कौंसिल द्वारा 2019- 20 में 4500.95 लाख खर्च करने का बजट रखा था, जिसमें से 29 फरवरी तक 2678.28 लाख रूपये खर्च किए गए जबकि 31 मार्च तक 525.78 लाख रूपये ओर खर्च किए जाने की संभावना है। जिसके अनुसार कुल 3204.06 लाख रूपये खर्च होंगे जो बजट का 71 फीसदी है।

 

खन्ना नगर कौंसिल के कर्मियों के प्रदर्शन के बाद आज पायल नगर कौंसिल में प्रदर्शन


सिटी रिपोर्टर | श्री माछीवाड़ा साहिब

कांग्रेस सरकार द्वारा पंचायती जमीन पर औद्योगिक इकाईयाँ लगाने के लिए बनाई गई नीति के तहत राज्य में पंचायती जमीन की पहली बोली माछीवाड़ा ब्लाक के गाँव खानपुर मंड में रखी गई थी। जिसे लिप के प्रधान व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और गांव वासियों के विरोध के बीच रद कर दिया गया। खानपुर मंड में 20 एकड़ पंचायती जमीन पर औद्योगिक इकाई द्वारा पराली से तैयार होने वालेबायोगैस का प्लांट लगाया जाना था, जिसको लेकर इंडस्ट्री वाले बोली देने के लिए आए थे परंतु मौके पर पहुंचे विधायक बैंस ने लोगों को साथ ले कर डटकर विरोध किया जिस कारण बोली देने से गुरेज करते नजर आए। विधायक बैंस ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार 1 लाख 53 हजार एकड़ पंचायती जमीन माफिया को सौंप कर पंजाब के किसानों को बेरोजगार करना चाहती है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह यह पंचायती जमीनें औद्योगिक घरानों को देने की आढ़ में आप भी चण्डीगढ़ निक्ट सैंकड़े एकड़ पंचायती जमीन को दबाने की फिराक में है। पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल के पास भी सैंकड़े ऐकड़ पंचायती जमीन है और दोनों घी-खिचड़ी हुए यह जमीनें हड़पना चाहते हैं। बैंस ने कहा कि पंजाब में कहीं भी यदि कैप्टन सरकार ने पंचायती जमीन किसानों से ले कर औद्योगिक इकाईयाँ को दी तो वहां लोक इंसाफ पार्टी ग्रामीण लोगों को साथ ले कर इस का डटकर विरोध करेगी। इस मौके मनमिंदर सिंह ग्यासपुरा, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह ग्रेवाल, जसपाल सिंह बहिलोलपुर, लखवीर सिंह नानोवाल, कुलदीप सिंह नानोवाल, सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह कंग, जगदीप सिंह, राम सिंह, नंबरदार शीतल सिंह, बहादर सिंह भी मौजूद थे।

ईअो ने कहा कि नई आबादी चौक के अलावा कई जगहों पर बिना नक्शे के बिल्डिंगों के निर्माण होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग शाखा के अधिकारियों को नोटिस निकाल कार्रवाई करने की बात कही है। जल्द ही कौंसिल द्वारा अवैध तौर पर बिल्डिंग बनाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि उनके ध्यान में मामला आया है, ईअो को आदेश दिए गए हैं कि अवैध तौर अगर कहीं भी बिल्डिंग बन रही है तो उन पर कार्रवाई की जाए। नियमों के साथ खिलवाड़ करने वाले मुलाजिमों की भी जांच करवाई जाएगी।


खन्ना| डाॅ. अंबेडकर मिशन सोसायटी की मीटिंग अध्यक्ष प्रिंसिपल जसवंत सिंह मित्र की अध्यक्षता में हुई जिसमें पंजाब सरकार द्वारा बेरोजगार टेट पास अध्यापकों विशेषकर महिला अध्यापकों पर किए लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई। अध्यक्ष जसवंत सिंह मित्र ने कहा कि पिछले कई सालों से बेरोजगार टेट पास अध्यापक नौकरी की आस लगाए बैठे थे परन्तु उनको कैप्टन सरकार ने नौकरी तो क्या देनी थी उल्टा उन पर लाठियां बरसाई गई। संस्था के जनरल सचिव करमजीत सिंह सिफ्ती ने कहा कि सरकार को गरीब वर्ग के विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप तुरंत रिलीज करनी चाहिए। प्राइमरी स्कूलों में 15 सालों से पढ़ा रहे शिक्षा कर्मियों को रेगुलर करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह बंगड़, सुपरिंटेंडेंट गुरनाम सिंह, कुलवंत सिंह महमी, राय सिंह, मेजर सिंह, खुशीराम चौहान, सुरिंदर सिंह गोह, बेअंत सिंह कौड़ी मौजूद थे।

सिटी रिपोर्टर | खन्ना

नगर कौंसिल ने अपनी आय बढ़ाने के उद्देश्य से शहरवासियों को आफर देकर प्राॅपर्टी टैक्स को छूट के साथ भरवाने की अपील की थी, लोगों ने भी बड़ी तादाद में कौंसिल की स्कीम का फायदा उठाते हुए टैक्स जमा करवाया था। लेकिन इन दिनों नगर कौंसिल के कुछ मुलाजिमों ने लोगों को इललीगल आफर दे रखा है। आफर के तहत अंदरखाते मिलीभगत की जाती है अौर बिना नक्शे पास करवाए बिल्डिंग का निर्माण शुरू हो जाता है। जीटी रोड पर हालत सबसे ज्यादा खराब हैं, सब कुछ पता होने के बावजूद भी मुलाजिमों ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। इससे नगर कौंसिल को आर्थिक तौर पर चुना लगाया जा रहा है, एक तरफ नगर कौंसिल के मुलाजिम वेतन को तरस रहे हैं वहीं दूसरी अोर कुछ मुलाजिम सरकार को चुना लगाने में लगे हैं। ऐसा नहीं है कि इस बात का पता उच्चाधिकारियों को नहीं है। उच्चाधिकारियों के बार बार कहने पर भी मुलाजिमों पर इसका कोई असर नहीं है। इसका उदाहरण जीटी रोड पर नई आबादी चौक पर बन रही बिल्डिंग है। जानकारी के अनुसार पुरानी बिल्डिंग का निर्माण बिना नक्शा पास करवाए धड़ल्ले से हो रहा है। बिल्डिंग के मालिकों ने नक्शे के नगर कौंसिल में फाइल लगाई थी लेकिन नगर कौंसिल द्वारा इस पर आपत्ति लगाते हुए काम करने की मंजूरी नहीं दी। बकायदा नगर कौंसिल के मुलाजिम मौके पर जाकर काम रोककर आए थे। लेकिन अब फिर से बिल्डिंग का काम चल रहा है। ऐसा ही हाल शहर में कई जगहों पर है जहां बिना नक्शा पास करवाए बिल्डिंगें बन रही हैं।

5

लुधियाना, शुक्रवार 13 मार्च, 2020 |

एन. रघुरामन

मैनेजमेंट गुरु

raghu@dbcorp.in
खबरें और भी हैं...