पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 को निकाली जाएगी शोभायात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| श्री सनातन धर्म महोत्सव कमेटी की ओर से भगवान श्री राम चंद्र जी के अवतार दिवस रामनवमी के उपलक्ष में 31 मार्च को 87वीं विशाल शोभायात्रा श्री रामलीला मैदान, दरेसी से निकाली जाएगी। कमेटी के चेयरमैन मदनलाल चौपड़ा, प्रधान कुलभूषण मलिक ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर विभिन्न मंदिरों, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें शोभायात्रा शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देकर सहयोग मांगा जा रहा है। इसी कड़ी तहत चेयरमैन मदन लाल चोपड़ा, प्रधान कुलभूषण मलिक आदि सदस्यों ने श्री सिद्धपीठ दंडी स्वामी मंदिर के पंडित राजकुमार शर्मा, पं. सोहन वेद, कृष्णा मंदिर संगत रोड के प्रधान जितेंद्र लांबा, ठेकेदार केवल कृष्ण छाबड़ा, ठेकेदार कुलवंत सिंह सहगल, शिव मंदिर वृंदावन रोड़ के पं. विद्या सागर पप्पू, शिव मंदिर किचलू नगर के प्रधान अविनाश विग, श्री राम दरबार मंदिर किचलू नगर आदि को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। कमेटी के सीनियर उपप्रधान अश्वनी चोपड़ा, महामंत्री भरत मलिक, कैशियर कमल बस्सी ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। शोभायात्रा में श्री रामलीला कमेटी दरेसी द्वारा तैयार करवाया गया दिव्य चांदी का श्री राम दरबार शामिल होगा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा 31 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे श्री रामलीला मैदान दरेसी से संत समाज के पावन सानिध्य में निकाली जाएगी।
खबरें और भी हैं...