साधकों ने जल बचाने का संदेश देते हुए खेली तिलक और पुष्प होली
श्री राम शरणम आश्रम में भक्तों ने लगाई हाजिरी।
लुधियाना। दरेसी रोड स्थित श्री राम शरणम आश्रम में होली महोत्सव बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। साधकों को संबोधित करते हुए भाई देवेंद्र सूद ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है। होली पर्व फूलों एवं रंगों से खेल कर आपसी भेदभाव को मिटाने के लिए मनाते हैं। पौराणिक कथाएं भी इस पर्व का महत्त्व दर्शाती है। साधकों ने जल बचाने का संदेश देते हुए तिलक एवं पुष्प होली खेलते हुए रसमय भजनों का आनंद लिया। सेविका कमलेश सूद, मृदुला सूद, कुमार संजीव, अंजू धीर, समर्थ धीर, रुचि सूद ने होली के मधुर भजन गाकर संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा। सत्संग में विधायक सुरिंदर डाबर, प्रवीण बांसर, के.के सूरी, विपन विनायक, पल्लवी विनायक, डिंपल राणा, बिट्टू गुंबर, बिंदिया मदान, वरुण मल्होत्रा, दीपक शर्मा, गोल्डी सभ्रवाल, शैंपी खुराना, शम्मी लहर, सतिंदर वर्मा, अजय विशिष्ट, लीना टपारिया, मनीषा टपारिया, सीमा राणा, वरिंदर जैन, हरकेश मित्तल, रमनजीत लाली, विक्की डाबर, संजय थापर, आशु थापर, श्याम लाल कपूर, कमल शर्मा, रमेश जैन बिट्टा, प्रवीण बजाज, अविनाश अरोड़ा, विनय धीर, मदन लाल, रविंद्र शर्मा, कृष्ण थापर, मोहन लाल ने शामिल हो कर गुरू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दरेसी रोड स्थित श्री राम शरणम में होली महोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया