बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे युवक को नशीला पदार्थ सुंघा उड़ाए 20 हजार
बस स्टैंड के पास स्थित बैंक की ब्रांच में पैसे जमा करवाने जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते में एक व्यक्ति झांसे में लेकर उसका नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। होश आने पर पीडि़त रमा कांत ने अपने भाई को फोन कर इसकी सूचना दी। रमा कांत व उसके भाई ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर स्थानीय बस स्टैंड के पास बैंक की ब्रांच में 20 हजार रुपए जमा करवाने जा रहा था। रास्ते में बैंक के पास एक व्यक्ति ने उसे बातों में उलझा लिया अौर कुछ सुंघाकर बेसुध कर उसके 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। रमाकांत ने बताया कि वह पूरी तरह होश में नहीं था। होश में आने के बाद इसकी जानकारी उसने अपने भाई को दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।