पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएयू के रिटायर्ड अकाउंट अफसर के घर घुसे चोर, बहू चिल्लाई तो 25 हजार चुरा भागे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीआरएस नगर में आई-ब्लॉक में पीएयू के रिटायर्ड अकाउंट ऑफिसर के घर सुबह के समय चोर घुस गए। मगर महिला ने चोरों को देखकर शोर मचाया। इस पर चोर घर से नकदी चुराकर भाग निकले। जब घर के सदस्य उठे तो देखा कि कमरे में पड़ा सारा सामान बिखरा था। अंदर पड़े 25 हजार रुपए, आधार कार्ड और दस्तावेज गायब पाए गए। इसके बाद घर के मालिक ने पुलिस को सूचित किया। सराभा नगर पुलिस ने बीआरएस नगर के जतिंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

एएसआई संतोख सिंह ने बताया कि जतिंदर सिंह पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड अकाउंट अफसर हैं। वह सुबह 7 बजे बाथरूम में नहा रहे थे। इसी दौरान उनके घर में चोर घुस आए। इस दौरान उनकी प|ी अपने कमरे में थी और बहू सो रही थी। चोरों ने घर में घुसकर सामान की तलाशी लेनी शुरू कर दी। आवाज आने पर अचानक बहू की आंख खुल गई। उसने उठते ही देखा कि चोर सामान खंगाल रहे थे। महिला ने उन्हें देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर चोर बहू का नकदी से भरा पर्स चुराकर ले गए।

मोबाइल शाॅप के ताले तोड़ कैश-सामान चोरी

लुधियाना| सिविल सिटी में चोरों ने मोबाइल शाॅप के ताले तोड़ हजारों रुपए पर हाथ साफ कर दिया। मालिक रणबीर को जब पता चला तो उनसे पुलिस को सूचना दी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। रणबीर ने बताया कि उसकी मोबाइल रिपेयर की दुकान है। रोज की तरह शनिवार को वो दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह उन्हें पड़ोसी का फोन आया कि दुकान का शटर टूटा है। जब वो दुकान पर आया तो 20 हजार की नकदी और 4 मोबाइल गायब थे। इलाके में सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।

खबरें और भी हैं...