किडनी डोनेट करने वालों का किया सम्मान
लुधियाना| किडनी दिवस पर एसपीएस अस्पताल में किडनी दान करने वाले को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। साथ ही किडनी की पुरानी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को डायलसिस पर रहने की बजाय किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी गई। इस दौरान किडनी देने और लेने वालों ने किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विकास कुमार, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. राहुल कोहली और डॉ. बख्शीश सिंह से मुलाकात की। डॉ. राहुल कोहली ने बताया कि गुर्दे की बीमारी और इससे होने वाली समस्याओं को लेकर जागरुकता जरूरी है। डॉ. विकास कुमार ने कहा कि ईएसआरडी के मरीज को ट्रांसप्लांट के तौर पर ही इलाज कराना चाहिए, क्योंकि डायलसिस केवल कुछ समय के लिए ही काम करता है। सीओओ डॉ. जतिंदर अरोड़ा ने कहा कि एसपीएस हॉस्पिटल में किडनी डिजीज के लिए हर तरह का इलाज उपलब्ध है।