पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

200 ग्राम हेरोइन समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पायल पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन के साथ कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नवीद असगर, ईफ्तकार अौर मोहम्मद रामीर के तौर पर हुई है। पायल पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम शकी लोगों की तलाश में गश्त पर थी तो सूचना मिलने पर पुल पर नाकाबंदी कर पायल से राड़ा साहिब की तरफ आ रही कार को रुकने का इशारा किया। मगर पुलिस को देखकर कार सवारों ने कार भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने कार सवारों को काबू कर तलाशी ली तो उसमें से 200 ग्राम बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, समराला पुलिस ने बौंदल रोड पर की जा रही गश्त के दौरान तस्कर को 10 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमल सिंह निवासी फिरोजपुर, जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप मे हुई है। एसएचअो सिकंदर सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ बौंदल रोड पर गश्त की जा रही थी तो आरोपी पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हेरोइन के साथ पकड़े गए तीन तस्करों के बारे में जानकारी देते पुलिस अफसर।
खबरें और भी हैं...