सेमिनार में स्टूडेंट्स को दिए टिप्स
खन्ना| एएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट पर सेमिनार करवाया गया। इसमें प्रो. सिमरजीत सिंह बावा ने विद्यार्थियों को एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टिप्स दिए कि वो अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए स्टार्टअप लेते हुए छोटे-छोटे बिजनेस शुरू करते हुए अपने रोजगार के साथ अन्यों को भी रोजगार दे सकते हैं। डायरेक्टर डॉ. हरप्रीत सिंह ने भी विद्यार्थियों को रोजगार के अन्य विकल्पों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।