पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पंजाबी में पढ़ाई कराई जाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी) में प्रिंसिपल डॉ. मंजू साहनी की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्यअतिथि पंजाबी प्रसार भाईचारा से मित्रसेन मीत (रिटायर्ड जिला अटार्नी और प्रसिद्ध पंजाबी नावलकार) रहे। समारोह में हरबंस गरेवाल और नावलकार दविंदर सेखा ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। भाषा के महत्व पर मित्रसेन मीत ने बताया कि पंजाबी भाषा को घर घर तक पहुंचाने के लिए जरूरी है कि स्कूल तथा काॅलेज स्तर पर पंजाबी माध्यम में पढ़ाई करवाई जाए। मातृभाषा में शिक्षा हासिल करके छोटे बच्चे का सही दिमागी विकास होता है। इस मौके पर पंजाब भाषा से संबंधित विषय पर करवाए गए पत्र पढ़ने के मुकाबले की छात्राओं को इनाम बांटे गए। अपने भाषण में डा. मंजू साहनी ने कहा कि चाहे वह विज्ञान के विषय से संबंधित अध्यापक है, परंतु फिर भी वह मातृ भाषा में भाषण देना गर्व समझते है। इस मौके पर हिंदी विभाग के मुख्य डॉ. राकेश कुमार और पंजाबी विभाग के पूर्व मुख्य परमजीत कौर भी मौजूद रही।
खबरें और भी हैं...