ट्रांसफर बोनट पर गिरा, लाइट बंद होने से बचाव, दो बच्चे और ड्राइवर जख्मी
भामियां रोड स्थित गार्डन सिटी इलाके में ओवर स्पीड कार चालक द्वारा अचानक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। जिस कारण खंभा टूट गया और उस पर रखा ट्रांसफार्मर कार के बोनट पर गिर गया। हादसे में कार में सवार ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में दो बच्चे भी सवार थे। लोगों द्वारा तीनों को बाहर निकाला गया। तीनों के मामूली चोटें आई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ड्राइवर ने शराब पी हुई थी। मामले की सूचना मिलने पर चौकी मुड़िया कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका सिविल अस्पताल से मेडिकल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे बारिश के दौरान एक कार चालक दो बच्चों के साथ लेकर भामिया रोड पर किसी से मिलने आया था। बताया जा रहा है कि मिलने के बाद वापिस जाते हुए कार की रफ्तार तेज थी। जिस कारण ड्राइवर संतुलन खो बैठा और कार बिजली के खंभे से टकरा गई। जानकारी अनुसार हादसे के दौरान इलाके में लाइट गई हुई थी। जिसके चलते ट्रांसफार्मर कार पर गिरने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन हादसे के कारण ट्रांसफार्मर गिरने से लाइट रात तक नहीं आ सकी। बिजली विभाग के मुलाजिम भी देर रात लाइट ठीक करने पहुंचे।
गार्डन सिटी इलाके में कार के असंतुलित होने से हुआ हादसा।
कार की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिर गया था। ड्राइवर का मेडिकल कराया गया है। बिजली विभाग की तरफ से शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
-सब इंस्पेक्टर हरभजन सिंह, इंचार्ज चौकी मुंडियां कलां
गार्डन सिटी में ओवर स्पीड कार असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकराई