पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सस्ते भाव पर शराब लाकर बेचने वाले दो गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना | चंडीगढ़ से सस्ते भाव पर शराब लाकर तस्कर के साथ बेचने वाले दो सप्लायरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से बोलेरो और 135 पेटी शराब बरामद की है। सराभा नगर पुलिस ने खन्ना के बलजिंदर सिंह, गांव झमट के जतिंदर सिंह उर्फ किंदी और फतेहगढ़ साहिब के कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एसीपी समीर वर्मा ने बताया कि एएसआई रजिंदर कुमार की पार्टी ने साउथ सिटी नहर पुल पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान आरोपियों को बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आते देख शक के आधार पर रोका गया। मगर पुलिस को देखकर आरोपी जतिंदर पहले ही भाग निकला। मुलाजिमों ने भागकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 135 पेटी शराब बरामद की। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी जतिंदर सिंह मुख्य तस्कर है। वह पिछले काफी समय से शराब की तस्करी कर रहा है। आरोपी बलजिंदर और कुलविंदर उसके साथ कुछ महीने पहले ही सप्लाई करने लगे थे। वह जतिंदर के साथ शराब लाने और छोड़ने का काम करते थे। जतिंदर पर पहले भी मामले दर्ज हैं।
खबरें और भी हैं...