शहर के दो आर्टिस्ट की पेंटिंग्स शक्ति द पावर एग्जीबिशन के लिए चुनी गई
लुधियाना| दिल्ली में चल रही शक्ति द पावर एग्जीबिशन में शहर से दो आर्टिस्ट की पेंटिंग्स सेलेक्ट हुई। स्पीकिंग आर्ट फाउंडेशन की तरफ से एग्जीबिशन कराई जा रही है। नीरज शर्मा ऑर्गेनाइजर हैं। शहर से आर्टिस्ट शिवांगी गुप्ता अौर आर्टिस्ट अलका की पेंटिंग एग्जीबिशन में डिस्प्ले की जाएगी। इसमें देशभर से 200 आर्टिस्ट्स हिस्सा लेकर अपना बेस्ट वर्क डिस्प्ले कर रहे हैं। इसकी थीम महिला सशक्तिकरण है। महिला प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण के विषय पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक समान मंच देने के लिए फाउंडेशन ने प्रत्येक प्रतिभागी को फाइबर ग्लास (13x13 इंच) में चेहरे का मुखौटा उनके कैनवस के रूप में बनाने के लिए कहा था।