पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बाइक चालकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैंसर अस्पताल से शेरपुर फ्लाईओवर की तरफ जा रहे दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस कारण दोनों नीचे गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस 108 और पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद दोनों जख्मियों को एसपीएस दाखिल कराया गया। गंभीर हालत के चलते एक जख्मी को पीजीआई रेफर कर दिया गया। जख्मियों की पहचान बेअंतपुरा के बलवीर सिंह (52) और न्यू जनता नगर के हरजिंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। चौकी शेरपुर इंचार्ज एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि दोनों जख्मियों की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही मौके पर 2 एएसआई गए थे। जख्मियों को डॉक्टरों ने अनफिट बताया है। उनके होश आने पर बयान लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह ढोलेवाल के पास इलेक्ट्रॉनिक सामान रिपेयर करता है। परिवार के अनुसार मंगलवार को होली के चलते बलवीर की छुट्टी थी, लेकिन मालिक ने जरूरी काम के चलते उन्हें बुला लिया गया। दोपहर को बलवीर काम से छुट्टी कर घर लौट रहे थे कि दूसरी तरफ से हरजिंदरपाल घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों की शेरपुर फ्लाईओवर पर टक्कर हो गई।

शॉर्टकट के चक्कर में हो रहे हादसे

ग्यासपुरा के पास शेरपुर की तरफ बनाए गए नए फ्लाईओवर के चलते शेरपुर चौक से कैंसर अस्पताल को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। इसके चलते अगर किसी राहगीर को कैंसर अस्पताल की तरफ जाना हो तो उसे ग्यासपुरा फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए यू-टर्न लेकर नए फ्लाईओवर से जाना पड़ता है। मगर लोग शॉर्टकट के चक्कर में शेरपुर फ्लाईओवर को रॉन्ग साइड से जाते हैं। इसी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची।
खबरें और भी हैं...