घर के बाहर गंदा पानी फेंकने पर दो पक्ष भिड़े, छुड़वाने गए शख्स की चाकू गोदकर हत्या
डाबा इलाके में गंदा पानी खड़ा होने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट को छुड़वाने गए एक शख्स की तीन लोगों ने हत्या कर दी। घायल दीपक कुमार(32) को लोगों ने गंभीर हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची थाना डाबा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के िलए रख दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई सुशील के बयानों पर आरोपी बीरू, राम मोहन और जतिंदर कुमार को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर दिया है।
सुशील ने बताया कि वो मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और अपने भाई के साथ फैक्टरी में नट-बोल्ट बनाने का काम करता है। फैक्टरी की छत पर ही वो दोनों सोते हैं। उनके गांव की मुंह बोली बहन है, जिसका पति किशोर इलाके में ही रहता है। जिसकी वजह से अकसर वो बहन से मिलने के िलए आते-जाते रहते थे। बीते रविवार किशोर का पड़ोस में रहने वाले बीरू के साथ घर के बाहर पानी खड़ा होने को लेकर झगड़ा हो गया। तब वो दोनों भाई भी गए थे और मामला सुलझ गया था।
शव बिहार भेजा
बुधवार को परिजनों ने दीपक का पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव को बिहार उसके गांव भेज दिया। जहां उसकी प|ी और बच्चे रहते हैं।
पीठ में घोंपा चाकू
10 मार्च को होली के दिन वो बहन के घर होली खेलने गए थे। जहां शाम को फिर बीरू किशोर के साथ पानी को लेकर बहस करने लगा। इसी दौरान दोनों में मारपीट हो गई। बाहर हंगामा होता देख दीपक दोनों को छुड़वाने के िलए चला गया, तभी बीरू ने अपने पास से चाकू निकाला और दीपक की पीठ में घोंप दिया। जिसके बाद वो लहूलुहान होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसएचओ पवित्तर सिंह और उनकी टीम पहुंची। जिन्होंने दो घंटे में तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।