महिला साड़ी में छिपा ले जा रही थी 200 ग्राम गांजा, गिरफ्तार
माछीवाड़ा पुलिस ने 200 ग्राम गांजे सहित एक महिला शीरो देवी को काबू किया है। एसएचअो सुखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम अनाज मंडी सामने मारकफैड रोड पर पुलिस पार्टी समेत गश्त कर रहा तो एक औरत जिसने साड़ी पहनी थी वह पुलिस पार्टी को देख घबरा कर लौटने लगी। पुलिस ने जांच के लिए इसको रोका गया तो उसने एक काले रंग का लिफाफा जो साड़ी में छिपाया था उस में से 200 ग्राम गाँजा बरामद हुआ। पुलिस ने शीरो देवी पर मामला दर्ज कर लिया।