महिलाएं पुरुषों के बराबर और हर क्षेत्र में हासिल कर रहीं बुलंदियां
आईटीबीपी मेें मनाया महिला दिवस
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 26 वीं वाहिनी की आेर से बद्दोवाल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू दराल, चीफ पैट्रन, हावा (हिमवीर वाईब्स वेलफेयर एसोसिएशन) को बनाया गया और इस मौके पर एसोसिएशन की ज्यादातर मेंबर मौजूद रहीं। श्रीमती अनीता चौहान ने मुख्य अतिथि महोदया का स्वागत किया और महिला दिवस के महत्व के बारे में बताने के साथ सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व के तमाम क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ा है। महिला दिवस आधी आबादी के आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एनजीआे सांझी संगत की मीटिंग सिविल सिटी स्थित संधू नगर में हुई। इस दौरान उत्तरी विधानसभा में लगते वार्ड 91 और 92 में रहने वाली महिला मेंबरों ने संयुक्त हस्ताक्षर वाला मांगपत्र प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम भेजा। जिसमें इस विशेष दिवस की आधी आबादी को साफ पानी, सीवरेज सिस्टम व बेहतर सुरक्षा व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इस मौके पर संस्था की प्रेसिडेंट अमरजीत कौर रावल ने बताया कि मामले में महिला दिवस पर जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान से बड़ी संख्या में महिलाआें को जोड़ा जाएगा। इस दौरान गुरविंदर कौर, मोना साहनी, जसप्रीत कौर, टीना चावला, सविता, इंदिरा मोदी, पूजा धीर, शैली सोनी, महक रेहान, सरिता, सिम्मी धीर, नीता कपू, सीमा गोयल, दीपांती गुप्ता, गिन्नी तनेजा, सोनाली, अलका सोनी, लज्जा, लवलीन कौर समेत बड़ी संख्या में मेंबर मौजूद रहीं।
प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के प्रमाण पत्र बांटे
राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान, गिल रोड में पिछले दिनों महिला सशक्तिकरण कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस कक्ष के लिए उद्योगों द्वारा महिलाओं के हुनर विकास के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाई गई। अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत कौशल विकास निदेशालय की तरफ से महिला सशक्तिकरण के तहत राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के प्रमाण पत्र वितरण समारोह में एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वुमेन प्रभजोत कौर, मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक मनजीत सिंह ने बताया कि इस महिला सशक्तिकरण कक्ष में विशेषकर उन महिलाओं को प्रशिक्षण देने में प्राथमिकता दी जाती है जो सुरक्षा बलों के परिवारों से संबंधित हैं। हरबंस सिंह, कार्यालय मुखी ने समस्त स्टाफ की तरफ से आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।
एलआईसी महिला उप-समिति ने मनाया समारोह
भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत कर्मचारियों के मुख्य संगठन नार्दर्न ज़ोन इंश्योरेंस एसोसिएशन के बैनर तले महिला उप-समिति ने दुगरी स्थित एलआईसी मंडल कार्यालय में 110वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रेणू गुप्ता ने बताया कि एलआईसी शहर में सभी आठ शाखाओं में कार्यरत सभी महिलाओं ने इस समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में क्रिएटिव स्टडी सर्किल, लुधियाना की संयोजिका सुश्री पूर्ति और प्रिया सूरी को एलआईसी में सहायकों की भर्ती के लिए 55 उम्मीदवारों को फ़्री कोचिंग देने पर एसोसिएशन ने सम्मानित भी किया। एसोसिएशऩ की ओर अमरजीत सिंह, मंडल सचिव, पी.पी. सिंह, मंडल अध्यक्ष, और एलआईसी लुधियाना मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, गणेश लाल ने कहा कि द्वारा महिला सशक्तीकरण पर बहुत ही महत्त्वपूर्ण कार्य कर रही है। समारोह में पायल, चाहत, मुस्कान,प्रवीन कौर और हर्षी बाला ने कविता, गीत, कहानी के माध्यम से उपस्थित महिलाओं का मनोरंजन भी किया।
महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान
महिला कांग्रेस ने अध्यक्ष लीना टपारिया की अध्यक्षता में महिला दिवस पर लुधियाना शहर को साफ सुथरा बनाने में अहम योगदान देने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्षद मनीषा टपारिया विशेषतौर पर उपस्थित हुई। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की तरक्की में महिलाओं का अहम योगदान है चाहे वह देश की प्रतिनिधत्व हो, राजनितिक, खेल, मेडिकल, विज्ञान, समाजसेवा हर स्तर पर महिलाएं अपना बराबर योगदान दे रही हैं। उनका संघर्ष और आकांक्षाएं लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं। इसलिए महिला कांग्रेस ने महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर महिला दिवस मनाया है। इस अवसर पर हरदीप कौर, रम्मी मूम, नीलू अरोड़ा, आरती मानसी कालड़ा, सीमा सचदेवा, सुरिन्द्र कौर, वंृदना, सुनीता अल्का व अन्य भी उपस्थित रहे।
वुमंस डे
लुधियाना।श्रीराम ग्लोबल स्कूल परिसर में वुमंस डे अत्यंत ही जोश एवं उत्साह से मनाया गया। इस अवसर स्कूल के मैनेजमेंट सदस्य आंचल गर्ग, साक्षी गर्ग, चांद गर्ग, सुकृति गर्ग ने टीचर्स की सराहना करते हुए कहा कि श्रीराम ग्लोबल स्कूल ने जो उपलब्धि प्राप्त की है वह अध्यापिकाओं की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज की महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं, हमारी महिलाएं आज हर क्षेत्र में बुलंदियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को शिक्षित करना भी हमारा कर्तव्य है क्योंकि एक महिला के शिक्षित होने पर पूरा परिवार शिक्षित होता है। श्री राम ग्लोबल स्कूल को इस ऊंचाई तक पहुंचाने का श्रेय हमारी अध्यापिकाओं को जाता है। इस अवसर प्रिंसिपल शिवानी चैधरी, आकृति मिनोचा, आस्था जैन, अर्चना स्याल, अरू जैन, चांदनी, दर्शलीन कौर, दिशा जैन, गुरकमल, गुरलीन कौर, जसप्रीत कौर, ज्योति अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, कविता तलवार, कुलदीप सिंह, मिन्नी कौर, नीलम, निधि शर्मा, रमनदीप कौर, रीना छाबड़ा, संजम डाबर, सन्यम, शिखा कुमार, श्वेता टंडन, सोनू वर्मा, वसुधा, विंसी जार्ज सहित सभी अध्यापिकाएं शामिल हुईं।