महिलाओं ने डांस कर मनाया महिला दिवस
लुधियाना| ग्यासपुरा की जैन कॉलोनी के विजय इंद्र नगर में कैले गैस एजेंसी की तरफ से वुमंस डे पर कार्यक्रम कराया। इसमें इलाके की महिलाओं को बुलाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कई तरह की गेम्स खेली। क्विज कंपीटिशन भी कराया गया और अंताक्षरी भी खेली गई। आखिर में डांस किया गया। महिला द्वारा एंज्वाय कर वुमेन-डे मनाया गया। समारोह का आयोजन अनु मेहरा, अनु गर्ग, संद्या, सोनिया, प्रेम, अनिल, पंकज की टीम द्वारा किया गया। इस मौके पर सुषमा जैन, कीर्ति जैन, ललिता जैन, रेखा जैन, वीना जैन, अनीता जैन, कामिनी जैन मौजूद रही।